क्रिसमस और नया साल आने वाला है। साथ ही, स्कूल और ऑफिस की छुट्टियां भी होने वाली हैं। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खास अंदाज में क्रिसमस और नव वर्ष का जश्न मनाया जा सकता है। ट्रेंड की बात की जाए तो इस बार बहुत से लोग क्रूज पर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। लोग देश-विदेश के प्रमुख शहरों में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
2 of 6
fnsdfjsdfnruied
- फोटो : social media
कई लोगों ने तो अपने बजट के हिसाब से छह महीने पहले ही घूमने की तैयारी कर ली थी। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल पर सैर-सपाटे और मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं तो जानिए देश और विदेश के कौन से ऐसे शहर हैं जहां आप कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।
3 of 6
वहीं क्रिसमस और नए साल का जश्न धूमधाम से मनाने के लिए गोवा और मुंबई जाना चाहते हैं
- फोटो : social media
न्यू ईयर मनाने के लिए आप वैष्णो देवी, शिरडी, अजमेर शरीफ जैसे धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। वहीं, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा और मुंबई भी चुन सकते हैं। इसके अलावा देश में घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो दक्षिण भारत के बंगलुरु, कोचीन, रामेश्वरम, कन्याकुमारी जैसे राज्य बेस्ट प्लेस हैं।
4 of 6
शहरों की बात करें तो दुबई, सिंगापुर और मलेशया की सबसे ज्यादा डिमांड है।
- फोटो : social media
इस बार एक बड़ा बदलाव यह देखने को मिला है कि लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पर फॉरेन ट्रिप का भी प्लान कर रहे हैं। लोग विदेशी शहरों के ट्रैवल पैकेज की जानकारियां जुटा रहे हैं। इनमें प्रमुख शहरों की बात करें तो दुबई, सिंगापुर और मलेशया सबसे ज्यादा डिमांड में है।
5 of 6
विदेशों में क्रूज पर आलीशान तरीके से नया साल मनाया जाता है,
- फोटो : social media
ट्रेवल एजेंट के मुताबिक लखनऊ से सभी विदेशी शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट मिल रही है, जिससे शहरवासियों को आराम है। वहीं, विदेशों में क्रूज पर आलीशान तरीके से नया साल मनाया जाता है, जिसे देखने का क्रेज लोगों में काफी रहता है। वहीं, यूरोप जाने का क्रेज घटा है क्योंकि वहां बहुत ज्यादा सर्दी है।