क्रिसमस-न्यू ईयर पर सैर-सपाटे की प्लानिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, यादगार होंगी छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई लोगों ने तो अपने बजट के हिसाब से छह महीने पहले ही घूमने की तैयारी कर ली थी। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल पर सैर-सपाटे और मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं तो जानिए देश और विदेश के कौन से ऐसे शहर हैं जहां आप कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।
न्यू ईयर मनाने के लिए आप वैष्णो देवी, शिरडी, अजमेर शरीफ जैसे धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं। वहीं, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा और मुंबई भी चुन सकते हैं। इसके अलावा देश में घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो दक्षिण भारत के बंगलुरु, कोचीन, रामेश्वरम, कन्याकुमारी जैसे राज्य बेस्ट प्लेस हैं।
ट्रेवल एजेंट के मुताबिक लखनऊ से सभी विदेशी शहरों की डायरेक्ट फ्लाइट मिल रही है, जिससे शहरवासियों को आराम है। वहीं, विदेशों में क्रूज पर आलीशान तरीके से नया साल मनाया जाता है, जिसे देखने का क्रेज लोगों में काफी रहता है। वहीं, यूरोप जाने का क्रेज घटा है क्योंकि वहां बहुत ज्यादा सर्दी है।