फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल में करतब करते हाथियों को देखना है, एक बार जरूर जाएं केरल के इस खूबसूरत जगह

Sun, 20 Oct 2019 03:45 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 20 Oct 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
kerala adventure places and jungle trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के पवित्र पंबा नदी के किनारे बसा कोनी एक बहुत ही सुंदर जगह है। प्रकृति की खूबसूरती से सजी यह जगह सैलानियों को खूब लुभाती है। इस जगह की सुंदरता को निहारने के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं। अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं तो इस जगह की सैर पर जरूर जाएं। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यह जगह अपने ऐतिहासिक धरोहर के लिए भी विख्यात है। आइए जानते हैं कोनी के बारे में विस्तार से...

kerala adventure places and jungle trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोनी के जंगलों की ट्रेकिंग
केरल के अराणमुला से करीब 25 किलोमीटर दूर कोनी अपने खूबसूरती के लिए मशहूर है। कोनी के पहाड़, जंगल और जंगल के जीव-जंतु आपको बहुत आकर्षित करेंगें। केरल का यह स्थान ईको टूरिज्म को समर्पित है। राज्य का पर्यटन विभाग यहां के व्यवस्था का ध्यान रखता है। ट्रेकिंग करने के शौकीन लोगों के लिए कोनी सबसे अच्छी जगह है। यहां के जंगलों की ट्रेकिंग करने ज्यादातर विदेशी प्रशिक्षित गाइड के साथ आते हैं।

kerala adventure places and jungle trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोनी की खूबसूरती
कोनी के जंगलों में आपको हाथी, तेंदुआ, सुअर के अलावा कई जंगली जीव-जंतु आसानी से देखा जा सकता है। यहां के जंगल के साथ कृषि भी देखने योग्य है। कोनी के जंगलों को पार करने के बाद आपको फैली कृषि योग्य भूमि मिलेगी। यहां काली मिर्च  और इलायची की खेती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala adventure places and jungle trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाथियों का क्राल
हाथियों को प्रशिक्षण देने वाले जगह को क्राल कहते हैं। इस जगह पर उन हाथी को प्रशिक्षित किया जाता है जो छोटी उम्र में अपने झुंड से भटक जाते हैं। यहां से प्रशिक्षित हाथी बाद में मंदिरों में होने वाले विधि-विधान को संपन्न करने में काम आते हैं।

विज्ञापन
kerala adventure places and jungle trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कब और कैसे पहुंचे
कोनी की खूबसूरती को निहारने के लिए आपको केरल के अराणमुला आना होगा। रेल-मार्ग से आने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन चेंगनूर है। वहीं तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा से यह जगह नजदीक है। कोनी का मौसम हमेशा सुहाना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed