फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बनें यह पुल हैं बेहद खास, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

Sun, 20 Oct 2019 03:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
stunning Indian bridges you must cross

विशाल आबादी वाले भारत देश में सैकड़ो ऐसे पुल हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। वैसे तो पुल एक छोर को दूसरे सिरे से जोड़ने के लिए धातु और कंक्रीट से बना ढांचा होता है। लेकिन भारत में कई ऐसे पुल हैं जो महज रास्तों को आपस में नहीं जोड़ते हैं बल्कि अपने आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर और विशेष तकनीकी के लिए मशहूर हैं। इन पुलों की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। भारत में कई ऐसे जगहों पर पुलों का निर्माण किया गया है जहां इनका निर्माण करना आसान नहीं था। आइए जानते हैं भारत के खूबसूरत पुलों के बारे में...

stunning Indian bridges you must cross

विद्यासागर सेतु
हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने के लिए हुगली नदी पर विद्यासागर सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल केबल पर टंगे होने की वजह से तकनीक के मामले में बेहद खास है। विद्यासागर सेतु देखने में बहुत खूबसूरत है। खासतौर पर रात में इस पुल की खूबसूरती को देखकर आप मुग्ध हो जाएंगे। 457 मीटर लंबे और 35 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 1978 में शुरू हुआ और 1992 में पूरा हुआ। इस पुल पर 85,000 से अधिक वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।

stunning Indian bridges you must cross

कोरोनेशन ब्रिज
कोरोनेशन ब्रिज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तीस्ता नदी के ऊपर बनाया गया है। आलीशान हरे परिवेश का नजारा प्रदान करने वाले इस पुल की खूबसूरती बेहद खास है। 1941 में इस पुल का निर्माण 4 लाख की लागत से कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
stunning Indian bridges you must cross

वेम्बनाड रेल ब्रिज
केरल के कोच्चि में स्थित वेम्बनाड रेल ब्रिज भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे पुलों में से एक है। यह पुल कोच्चि में अडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। 4.62 किमी की लंबाई वाले यह पुल भारत के लंबे रेलवे पुलों में से एक है। वेम्बनाड रेलवे ब्रिज, वेम्बनाड झील के तीन द्वीपों से होकर गुजरता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed