वैसे तो हम घूमने के लिए कहीं न कहीं जाते ही रहते हैं। कभी हिल स्टेशन तो कभी ऐसी जगह जहां थोड़े दिन हम सुकून के पल बिता सके या फिर अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सके। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप घूमने के लिए कारगिल पर जा सकते हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि भला वहां कौन सी घूमने की जगह है? क्या वहां देखने के लिए अच्छी जगह हैं? आदि। तो आपको बता दें कि सरकार कारगिल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी कार्य कर रही है। वहीं, यहां कई ऐसी जगह है, जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"603a5c57d1aecd08dc2de896","slug":"kargil-can-be-visited-for-summer-know-how-much-it-will-cost-and-how-to-reach-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं कारगिल, जानें कितना होगा खर्चा और कैसे पहुंच सकते हैं यहां","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं कारगिल, जानें कितना होगा खर्चा और कैसे पहुंच सकते हैं यहां
Mon, 01 Mar 2021 10:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
kargil
- फोटो : istock
Trending Videos
drass valley kargil
- फोटो : istock
कहां-कहां जा सकते हैं
- दरअसल, कारगिल काफी खूबसूरत जगह है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच कारगिल बसा है। यहां आप घूमने के अलावा कई प्यारी तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं, क्योंकि यहां इतनी सुंदर जगह हैं। जहां पर तस्वीरें काफी प्यारी आती हैं। यहां आपको प्रकृति के कई अनोखे नजारे देखने को भी मिल जाएंगे। यहां नदी के किनारे एक चादेर ट्रैक है, जहां आप एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां मुलबेख और फुखताल मोनिस्ट्री, द्रास वैली, जंस्कार वैली, कारगिल वॉर मैमोरियल है।
kargil
- फोटो : istock
गर्मियों के लिए बिल्कुल सही है ये जगह
- यहां आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच सुकून के पल बिताने के साथ ही आप द्रास भी जा सकते हैं। ये जगह कारगिल के बेहद पास है। अगर आप कभी स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं, तो आप द्रास में ही वहां के नजारों का आनंद उठा सकते हैं। ये जगह बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसी ही लगती है। सर्दियों में भी घूमने के लिए ये जगह काफी सही है, लेकिन उस वक्त यहां तापमान माइन्स तक पहुंच जाता है। लेकिन आप यहां गर्मियों में जा सकते हैं, और ठंड का एहसास ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऐसे जा सकते हैं
- कारगिल जाने के लिए आप श्रीनगर से या फिर लेह से सीधा कारगिल जा सकते हैं। लेह से आप बस द्वारा भी कारगिल जा सकते हैं। इसके अलावा यहां से कारगिल के लिए आप टैक्सी भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास अपनी कार है, तो आप उसके जरिए भी वहां जा सकते हैं। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली से लेह के लिए सीधे फ्लाइट भी जाती है, जो अब रोजाना चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इतना हो सकता है खर्चा
- अलग-अलग जगहों से लेह पहुंचने के लिए अलग-अलग किराया है। जैसे- दिल्ली से लेह की टिकट तीन से चार हजार रुपये के बीच है, और फिर लेह से कारगिल जाने के लिए आपको बस में 500-700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, लेह से कारगिल का रास्ता लगभग पांच से छह घंटे का है। होटल यहां आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। आपको यहां सस्ते और महंगे दोनों होटल मिल जाएंगे। आप यहां आराम से अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या परिवार संग तीन-चार दिन बिता सकते हैं।