फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार संग कर लीजिए घूमने की तैयारी, एक हफ्ते में 4 जगह घूमने का इतना सस्ता पैकेज नहीं मिलेगा

Sat, 11 May 2019 10:54 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 11 May 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
IRCTC cheap tour package 2019 from lucknow to coorg for 7 days

गर्मियों में हिल स्टेशन तो हर इंसान जाता है। वो अलग बात है की गर्मी में ठंडी जगह जाने का अलग ही मजा है। हालांकि कुछ जगह ऐसी है जहां का मौसम हिल स्टेशनों जैसा बर्फीला तो नहीं होता लेकिन सुहाना जरूर होता है। एेसे मौसम में ना सर्दी लगती है और ना ही गर्मी तो क्यों ना एेसी जगह जाकर खुद को तरोताजा करें। अब तो मौसम भी है और मौका भी क्योंकि IRCTC बंगलुरु, मैसूर, ऊटी और कूर्ग घूमने का बजट पैकेज दे रहा है। 



 

IRCTC cheap tour package 2019 from lucknow to coorg for 7 days

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) बंगलुरु, मैसूर, ऊटी और कूर्ग घूमने के लिए 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज दे रहा है। IRCTC टूरिज्म की वेबसाइट irctctourism.com के अनुसार, इन 4 शानदार डेस्टिनेशन पर ले जाने वाले इस लंबे टूर की शुरुआत लखनऊ से होगी। यात्रियों को इस ट्रिप में एयर लाइन इंडिगो की इकोनॉमी क्लास से सफर करने को मिलेगा।

IRCTC cheap tour package 2019 from lucknow to coorg for 7 days

इन सभी जगहों पर घूमने का फायदा तब ही है जब आप तीन लोगों के ग्रुप में जाएं क्योंकि IRCTC ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर इस टूर पैकेज को 31,900 रुपए में दे रहा है। वहीं अगर आप अकेले इस टूर पर जाना चाहते हैं तो आपको 43,300 रुपए देने होंगे। दो लोगों के लिए ये पैकेज 33,700 रुपए का है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC cheap tour package 2019 from lucknow to coorg for 7 days
इस टूर से जुड़ी खास बातें 
-आईआरसीटीसी के इस टूर के लिए लखनऊ से बंगलुरु तक का सफर इंडिगो एयरलाइंस से होगा। 
-इस टूर पैकेज में यात्रियों का हवाई टिकट (लखनऊ-बंगलुरु-लखनऊ राउंड ट्रिप), थ्री स्टार होटल में 6 रातों तक रुकने की सुविधा और भोजन की व्यवस्था शामिल है। पैकेज में यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
IRCTC cheap tour package 2019 from lucknow to coorg for 7 days
-आईआरसीटीसी के अनुसार इस पैकेज में पर्सनल इस्तेमाल की चीजें जैसे लॉन्ड्री, टिप्स, मिनरल वॉटर और किसी तरह की रूम सर्विस या अतिरिक्त दर्शनीय स्थल शामिल नहीं हैं।
-आईआरसीटीसी लद्दाख, शाम वैली और नुब्रा वैली के लिए भी 6 रातों और 7 दिन का विशेष पैकेज दे रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed