छोटे बच्चों को यात्रा में लेकर चलना काफी मुश्किल भरा होता है। खासतौर पर ट्रेनों में जहां सीट पर नवजात या छोटे बच्चों को लेकर मां के लिए एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चों की मांओं की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने नई कोशिश की है। जिसमे उन्हें बच्चों के लिए बेबी बर्थ मिल सकेगी।
Indian Railways: बच्चे के साथ सफर कर रहीं मां को मिलेगा आराम, इस तरह से बुक करें 'बेबी बर्थ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में यात्रा के दौरान मांओं को बच्चों को लेकर सोने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये सुविधा बेहद काम की है। जिससे छोटे बच्चें की मांओं को सफर के दौरान राहत मिलेगी। उत्तर रेलवे ने अभी इस योजना की शुरूआत की है तो ये सुविधा वर्तमान में दिल्ली से लखलनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन लखनऊ मेल में मिलेगी। इस ट्रेन के दो बर्थ पर यह व्यवस्था की गई है।
रेलवे ने छोटे बच्चों के लिए बर्थ में अतिरिक्त सीट को जोड़ा है। लखनऊ से नई दिल्ली को चलने वाली लखनऊ मेल (12229-30) के एसी कोच में इस तरह की स्पेशल बर्थ को जोड़ा गया है। लखनऊ से चली ट्रेन के B-4 कोच में दो सीटों में बेबी सीट को जोड़ा गया। ये एक खास तरह की सीट है जिसे जरूरत पड़ने पर फोल्ड यानी की मोड़ा भी जा सकता है।
रेलवे की इस नई सुविधा की सबसे खास बात है कि इस बेबी बर्थ को लेने के लिए किसी अलग शुल्क को देने की जरूरत नही है।। इस सीट पर रिजर्वेशन करवाने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चे का एक फॉर्म भरना होगा। अगर इन सीटों पर रेलवे को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो इस सुविधा को दूसरी ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि रेलवे इन दिनों अपने यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। जिससे यात्रियों को काफी लाभ हो रहा है।
रेलवे की इस नई सुविधा से केवल मांओं को ही नहीं बल्कि रेलवे को भी फायदा है। क्योंकि अक्सर बच्चे के साथ सफर करने वाली मांए एक अतिरिक्त सीट की बुकिंग कराती है। लेकिन बच्चा मां के बगैर नहीं सोता। जिसकी वजह से वो सीट खाली चली जाती है। वहीं एक सीट पर बच्चे को लेकर यात्रा करने में मां को समस्या होती है। ऐसे में रेलवे ना केवल मांओं को ये सुविधा दे रहा है बल्कि सीट के खाली रह जाने की समस्या को भी कम करना चाह रहा है।