फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर मिल रहा लॉन्ग वीकेंड, इस जगहों पर बना सकते हैं घूमने की योजना

Mon, 07 Aug 2023 01:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023 Long Weekend Trip Plan Best Places For Mini Vacation in Hindi
ट्रैवल - फोटो : Istock

Independence Day 2023 Long Weekend Trip : 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश हुकुमत की गुलामी से आजाद हो गया था। इसके बाद भारत एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया। देश की आजादी के जश्न को मनाने के लिए हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होता है।



इस वर्ष 15 अगस्त मंगलवार को है। इसके पहले महीने का दूसरा शनिवार और रविवार के कारण अवकाश मिल सकता है। वहीं अगर आप सोमवार यानी 14 अगस्त को कॉलेज या दफ्तर से अवकाश ले लेते हैं तो आपके पास चार दिन की लगातार छुट्टी है। स्वतंत्रता दिवस 2023 पर मिल रहे लॉन्ग वीकेंड पर परिवार या दोस्तों संग घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिल रहीं चार दिन की छुट्टियों पर इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
 

Independence Day 2023 Long Weekend Trip Plan Best Places For Mini Vacation in Hindi
Lahaul and Spiti - फोटो : istock

लाहौल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटी लाहौल की सैर के लिए जा सकते हैं। यहां याक सफारी, स्कीइंग और वन्यजीव ट्रैकिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। सर्दियों में यहां के मार्ग बंद हो जाते हैं। लाहौल-स्पीति घूमने के लिए अगस्त का महीना सबसे अच्छा समय हो सकता है।

Independence Day 2023 Long Weekend Trip Plan Best Places For Mini Vacation in Hindi
Meghalaya - फोटो : pixabay

मावलिन्नांग

अगर बारिश में भीगना पसंद है और मानसून का मजा लेना चाहते हैं तो मेघालय के मावलिन्नांग की सैर के लिए अगस्त का महीना बेहतर समय है। मावलिन्नांग को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव माना जाता है। मावलिन्नांग दुनिया के सबसे नम स्थानों में शामिल है, जहां भारी और लंबे समय तक बारिश होती है। जंगल के रास्ते झरने और जल निकायों के सौंदर्य को निहारते हुए यहां पहुंच सकते हैं। अगर एडवेंचर पसंद है तो यहां बैलेंसिंग रॉक, मावलिनोंग झरना और रूट ब्रिज घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 Long Weekend Trip Plan Best Places For Mini Vacation in Hindi
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

लोनावला

महाराष्ट्र के आकर्षक हिल स्टेशनों से एक लोनावला है। लोनावला मुंबई से ज्यादा दूर नहीं है। चार दिन की ट्रिप पर लोनावला जा सकते हैं। इस मौसम में यहां की हवा नम और ठंडी होती है। हरी भरी पहाड़ियों का यह सफर ड्राइव के जरिए करना बेहतर रहेगा। यहां खंडाला, राजमाची, भाजा गुफाएं, कार्ला गुफाएं रास्ते में आती हैं, जिसे घूम सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Long Weekend Trip Plan Best Places For Mini Vacation in Hindi
Hill Station - फोटो : istock

पुडुचेरी

अगस्त के महीना मानसून का महीना होता है। इस मौसम में बारिश का आनंद लेने के साथ ही प्राकृतिक सुंदर दृश्यों का आनंद उठाने के लिए पुडुचेरी के सफर पर जा सकते हैं। इस शांत और स्वच्छ जगह पर सुनहरी रेत पर रोमांटिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं। पुडुचेरी एक दौर में फ्रांसीसी उपनिवेश था, इस कारण यहां फ्रांस की विरासत और संस्कृति को महसूस किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed