फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Celebrations: भारत के अलावा इन देशों में मनाया जाता है रंगों का त्यौहार, अजब-गजब होली की है परंपरा

Fri, 18 Mar 2022 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 18 Mar 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Holi Celebrations in Foreign Countries Apart From India
Holi 2022 Celebrations - फोटो : istock

इस साल 17-18 मार्च को होली मनाई जा रही है। होली का त्यौहार भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। होली को रंगों का त्योहार कहते हैं क्योंकि इस पर्व पर लोग एक दूसरे को गुलाल-्बीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। होली का नाम आते ही सबसे पहले रंग बिरंगे चेहरे, गुलाल और अबीर का नजारा याद आने लगता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे के गले लगकर रंग लगाते हैं और मीठा खिलाते हैं। होली हर्षोल्लास और मस्ती से भरपूर होता है। पूरी दुनिया में होली का यह नजारा काफी पसंद किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी रंगों का त्योहार मनाया जाता है। होली की तरह की कई देशों में फेस्टिवल धूमधाम से मनाएं जाते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कहीं रंगों की होली होती है तो कहीं टमाटर की तो कहीं कीचड़ की। चलिए जानते हैं दुनियाभर में होली मनाने के अलग अलग तरीके। 

Holi Celebrations in Foreign Countries Apart From India
Holi 2022 Celebrations - फोटो : istock

रोम की होली

रोम में भी होली जैसा पर्व होता है, जिसे रेडिका कहते हैं। इस पर्व में भारत के होली के त्योहार की तरह ही होलिका दहन जैसा नजारा होता है। लोग किसी ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां लकड़ियां एकत्रित करके उसे जलाते हैं। इस दौरान लोग नाचते गाते हैं और काफी मस्ती करते हैं।

Holi Celebrations in Foreign Countries Apart From India
Holi 2022 Celebrations - फोटो : social media

स्पेन की होली

भारत की होली की तरह की स्पेन की होली भी प्रसिद्ध है। स्पेन एक खूबसूरत देश है, जहां रंग बिरंगा फेस्टिवल होता है लेकिन फर्क इतना है कि स्पेन में रंगों से नहीं बल्कि टमाटर से होली खेली जाती है। इसे ला टोमाटीना कहा जाता है। हर साल अगस्त में ला टोमाटीना मनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Celebrations in Foreign Countries Apart From India
Holi 2022 Celebrations - फोटो : Pixabay

ऑस्ट्रेलिया की होली

ऑस्ट्रेलिया में भी होली जैसा त्यौहार मनाया जाता है लेकिन यहां भारत से उल्टा हर दो साल में एक बार ही रंगों का पर्व होता है। फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया में वाटरमेलन फेस्टिवल होता है। अपने नाम की तरह ही इस त्यौहार में तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और मस्ती करते हैं।

विज्ञापन
Holi Celebrations in Foreign Countries Apart From India
Holi 2022 Celebrations - फोटो : Pixabay

दक्षिण कोरिया की होली

दक्षिण कोरिया में भी भारत की तरह की होली मनाई जाती है। दक्षिण कोरिया में मनाएं जाने वाले रंगों के त्यौहार को बोरयॅान्ग मड फेस्टिवल कहते हैं। हर साल जुलाई में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। दक्षिण कोरिया में कीचड़ का एक विशाल टब बनाया जाता है, जिसमें लोग तैरते हैं और एक दूसरे को कीचड़ के टब में फेंकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed