गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब उनके बप्पा उनके घर विराजे। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। कोई अपने घर के लिए गणपति की प्रतिमा ला रहा है, तो कोई अपने पंड़ालों के लिए और कोई मंदिरों के लिए। हर कोई बप्पा के आगमन के लिए तैयारियां कर रहा है। इस दिन भगवान गणेश के प्रिय मोदक भी बनाए जाते हैं और उन्हें इनका भोग लगाया जाता है। लेकिन इसके अलावा लोग बप्पा के मंदिरों में भी जाते हैं और गणपति के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेते हैं, बदले में भगवान गणेश उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के मंदिरों में जा सकते है। तो चलिए हम आपको दिल्ली के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां हर गणेश चतुर्थी भक्तों की धूम रहती है।
Ganesh Chaturthi 2021: इस गणेश चतुर्थी लेना है बप्पा का आशीर्वाद, तो दिल्ली के इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन
गणेश मंदिर (कनॉट प्लेस)
- दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस (सीपी) में स्थित गणेश मंदिर में आप बप्पा के पूजन के लिए जा सकते हैं। यहां हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा पंडाल लगता है और दस दिनों तक उत्सव होता है। ये मंदिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास स्थित है।
कैसे जा सकते हैं:-
-मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि।
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर (मयूर विहार)
- दिल्ली के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से ये एक है और ये मंदिर मयूर विहार फेस-वन के पॉकेट चार में स्थित है। यहां भक्तों की काफी भीड़ लगती है।
कैसे जा सकते हैं:-
-मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि।
श्री सिद्धि विनायक मंदिर (द्वारका)
- दिल्ली के द्वारका में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां दिल्ली और आसपास की जगहों से काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। ये मदिर द्वारका के सेक्टर-12 के मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।
कैसे जा सकते हैं:-
-आप यहां अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों सग मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि से जा सकते हैं।