Famous Lord Shiva Caves: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। श्रावण मास में भक्त भोलेनाथ के मंदिर, शिवालय और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ यात्रा जारी है हालांकि खराब मौसम के कारण यात्रियों के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मुश्किल हो सकती है।
Lord Shiva Caves: अमरनाथ गुफा की तरह हैं ये पांच शिवजी की गुफाएं, जानें नाम और स्थान
एलीफेंटा गुफाएं, महाराष्ट्र
मुंबई से सात किलोमीटर की दूरी पर एक द्वीप पर एलीफेंटा गुफाएं स्थित हैं। गुफा के अंदर भगवान शिव के कई रूपों को दीवारों पर उकेरा गया है। इन गुफाओं की संख्या सात है, जहां सिर्फ नाव से पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रकूट राजाओं ने इन गुफाओं की खोज लगभग आठवीं शताब्दी के आसपास की थी।
कोटेश्वर गुफा, रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शिव जी की गुफा है। इस स्थान का नाम कोटेश्वर गुफा है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। 15-16 फीट लंबी और दो-छह फीट ऊंची इस प्राकृतिक गुफी में कई शिवलिंग है। यहां हनुमान जी का भी मंदिर है, जिसमें आदमकद मूर्ति स्थापित है।
बादामी गुफाएं, कर्नाटक
कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में ऐतिहासिक नगर है, जिसका नाम बादामी है। इस शहर में हिंदू और जैन गुफा मंदिरों का एक परिसर स्थित है। बादामी गुफाओं के नाम से मशहूर इस धार्मिक जगह पर चार गुफा हैं, जिसमें से तीन हिन्दू धर्म से सम्बंधित और एक जैन धर्म से जुड़ी है। हिंदू धर्म से संबंधित गुफा में भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं।
पल्लव गुफाएं, केरल
शिवजी की कई गुफाओं में से एक केरल राज्य में भी हैं। यहां तिरुचिरापल्ली रॉक फोर्ट के अंदर पल्लव गुफाएं हैं। इन धार्मिक महत्व रखने वाली गुफाओं को पल्लवों ने बनवाया था। पल्लव गुफा में भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित मंदिर स्थित हैं।