Short Budget Trip Near Delhi NCR: आज ईद है। ईद पर अधिकतर दफ्तरों में छुट्टी होती है और स्कूल-काॅलेज बंद रहते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ बहुत दिनों से घूमने का सोच रहे हैं तो ये मौका परफेक्ट है। ईद का त्योहार, ऊपर से शनिवार और रविवार की छुट्टी यानी घूमने का परफेक्ट मौका। अगर आप कम बजट में परिवार या दोस्तों के साथ एक छोटी लेकिन यादगार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो दिल्ली-NCR के आसपास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कम खर्च में 2 दिन में आसानी से घूम सकते हैं और ईद को खास बना सकते हैं।
इसके साथ ही जानिए कि कम बजट में ट्रिप का मजा लेने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं। इनको अपना लिया तो जेब पर बोझ भी नहीं आएगा। कम खर्च के लिए ट्रेन या बस से यात्रा करें। पहले से होटल बुक करें। ग्रुप में ट्रैवल करें और लोकल फूड ट्राय करें।
इस ईद वीकेंड को घर पर बैठकर बिताने के बजाय एक छोटी ट्रिप प्लान करें। यहां बताई जा रही सभी जगहें नजदीक, सस्ती और बेहद खूबसूरत हैं। 2 दिन में आप एक शानदार ब्रेक लेकर अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।
2 of 7
ऋषिकेश
- फोटो : AdobeStock
ऋषिकेश
अगर सफर में एडवेंचर चाहते हैं, लेकिन सुकून की भी तलाश है तो ऋषिकेश रोमांच और शांति का संगम है। इसकी दूरी दिल्ली से लगभग 240 किमी है, जहां का सफर आसानी से 6-7 घंटे में पूरा किया जा सकता है। आप यहां गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। रोमांच के लिए रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और कैके हाॅपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश के सफर का खर्च लगभग 3000 से 5000 रुपये के बीच आ सकता है। दोस्तों के साथ एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए तो बेस्ट जगह है।
3 of 7
दलाई हिल्स, मसूरी
- फोटो : instagram
मसूरी
मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। परिवार के साथ ठंडी वादियों में ईद मनाने के लिए मसूरी परफेक्ट है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 280 किमी है। यहां आप केम्पटी फाॅल्स, माॅल रोड, दलाई हिल्स, बुद्ध टेंपल और कंपनी गार्डन घूमने जा सकते हैं। मसूरी यात्रा के लिए 4000 रुपये से 6000 रुपये का बजट बनाएं।
4 of 7
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
आगरा
दिल्ली एनसीआर से लगभग 230 किमी दूर आगरा शहर है, जहां दुनिया में मशहूर ताज महल स्थित है। इस बार ताजमहल में ईद मनाएं। यह जगह इतिहास और रोमांस का शानदार मिश्रण है। 2500 रुपये 4000 रुपये के बजट में आप आगरा घूमकर वापसी भी कर सकते हैं। यहां आप ताजमहल घूमने केसाथ ही आगरा का किला भी देखने जा सकते हैं।
5 of 7
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
रॉयल ईद सेलिब्रेशन के लिए जयपुर जा सकते हैं। शाही अंदाज में ईद मनाने के लिए यह जगह शानदार है। दिल्ली से जयपुर 280 किमी दूर है। यहां आप हवा महल, आमेर का किला, जल महल समेत कई खूबसूरत महलों और स्थानीय बाजारों की सैर कर सकते हैं। जयपुर घूमने के लिए 3000 रुपये से 5000 रुपये तक व्यय करना पड़ सकता है।