फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड और शिमला नहीं इस खूबसूरत वैली में करें कैंपिंग

Sat, 27 Jul 2019 02:36 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 27 Jul 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
dzukou valley best destination for camping in nagaland

बदलते दौर के साथ लोगों में खासतौर पर युवाओं में घूमने को लेकर काफी रुचि जगी है। आए दिन कहीं ना कहीं ऐसी जगह घूमने की प्लॉनिंग करते हैं, जहां ढेर सारा एडवेंचर हो और चारो तरफ हरियाली हो। अगर आप भी उन्हीं युवाओं में से हैं जो घूमना पसंद करते हैं तो हम आपके लिए ढूंढकर लाए हैं सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन, जहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर करने को भी मिलेगा। वह जगह है नागालैंड की जूखू वैली। यहां जाने पर आपको चारो तरफ बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे। तो आइए जानते हैं जोखू वैली में क्या खास है। 

dzukou valley best destination for camping in nagaland
- फोटो : social media

पूर्वोत्तर के खूबसूरत राज्यों में नागालैंड सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हालांकि दूर होने के कारण अभी तक यहां बहुत ही कम लोग पहुंच पाए हैं। लेकिन आज के एडवेंचर के दौर में हर कोई यहां जाना चाहता है। पहले जोखू वैली लोगों को बेजान व निर्जन लगती थी। लेकिन अब ऊंचे-नीचे हरे पहाड़, नीला आसमान और बीच में शीशे सी नदी का यह नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आप बादलों को बेहद करीब से देख सकते हैं। 

dzukou valley best destination for camping in nagaland
- फोटो : Social media

जब आप इस जगह पर पहुंचेंगे तो ऐसा लगता है मानो किसी ने इंद्रधनुष की पेंटिंग की हो, लेकिन ये सारी प्राकृतिक सुंदरता हकीकत है। आपको बता दें कि जोखू लिली के फूल भारत के किसी और हिस्से में आपको नहीं मिलेंगे जो सिर्फ मॉनसून में ही पैदा होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dzukou valley best destination for camping in nagaland
- फोटो : Social media

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग करने के लिए भी आ सकते हैं। आप यहां कम बजट में ढेर सारी मौज-मस्ती कर सकते हैं। ऐसे नजारे आपको सिर्फ यहीं पर दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
dzukou valley best destination for camping in nagaland

अगर आप यहां दोस्तों के साथ कैंपिंग करने का सोचें तो आप यहां पर कैंपिंग भी कर सकते हैं। रात के वक्त यहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। आप यहां पर वैली में बहती नदी के किनारे कैंपिंग कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed