असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजया दशमी यानी की दशहरा 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मां भगवती की आराधना यानी की नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध कर माता सीता को छुड़ाया था। दशानन जिसे रावण के तौर पर जानते हैं बहुत बड़ा विद्वान था। लेकिन सीता माता के हरण करने पर पूरे विश्व में राक्षस कहलाने लगा। रावण शिव जी का बहुत बड़ा भक्त था। उसके विद्वानता के कारण भारत में कई जगह पर उसके मंदिर हैं। जिन जगहों पर रावण का मंदिर है वहां के लोग उसे भगवान मानते हैं। आज हम आपको भारत के उन 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां रावण की पूजा होती है...
{"_id":"5f900b608ebc3e9bdd1f710b","slug":"dussehra-2020-temples-of-ravana-in-india-vijaydashmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2020: भारत में इन स्थानों में स्थित हैं रावण के मंदिर, विजयदशमी के दिन मनाया जाता है शोक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Dussehra 2020: भारत में इन स्थानों में स्थित हैं रावण के मंदिर, विजयदशमी के दिन मनाया जाता है शोक
Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dussehra 2020
- फोटो : social media
लंकेश्वर महोत्सव, कोलार, कर्नाटक
- कर्नाटक राज्य के कोलार में लंकेश्वर महोत्सव के दौरान रावण की पूजा के साथ जुलूस भी निकाला जाता है। इस जुलूस में रावण के साथ भगवान शिव जी की मूर्ति को घुमाया जाता है। भगवान शिव का परम भक्त होने के कारण कोलार में रावण की पूजा की जाती है। कोलार के मालवल्ली तहसील में रावण का एक मंदिर भी है।
Dussehra 2020
- फोटो : social media
विदिशा, मध्य प्रदेश
- विदिशा रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म स्थान है। यहां पर रावण की 10 फीट लंबी प्रतिमा है। विदिशा में दशहरे की दिन लोग रावण की पूजा करते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह या किसी अन्य शुभ अवसर पर लोग इस मूर्ति की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : social media
मंदसौर, मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश के मंदसौर में बना मंदिर रावण का पहला मंदिर है। यहां पर रावण की रुण्डी नाम की विशाल मूर्ति है जिसकी पूजा की जाती है। इस मंदिर में पूजा करने के दौरान मूर्ति के सामने महिलाएं घूंघट में रहती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण को मंदसौर का दामाद माना जाता है। मंदसौर मंदोदरी का मायका है। मंदोदरी के नाम पर ही इस जगह का नाम मंदसौर पड़ा।
विज्ञापन
Dussehra 2020
- फोटो : Social media
बैजनाथ कस्बा, हिमाचल प्रदेश
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बैजनाथ कस्बा में रावण ने भगवान शंकर की कठोर तपस्या की थी। वैसे तो बैजनाथ कस्बा में रावण का कोई मंदिर नहीं है लेकिन यहां पर रावण की पूजा की जाती है। हिमाचल प्रदेश के इस जगह पर रावण का कोई पुतला भी नहीं जलाया जाता है।