फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Delhi To Jaipur Trip: महिलाएं कर रहीं दिल्ली से जयपुर का सफर तो रखें इन बातों का ध्यान, ऐसे करें ट्रिप प्लान

Wed, 19 Jul 2023 10:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Jul 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi to Jaipur Trip Woman Should Keep These Thing in Mind Before Planning
जयपुर में स्थित जयगढ़ किला - फोटो : सोशल मीडिया

Delhi To Jaipur Women Trip: परिवहन सेवाओं के बढ़ने के बाद किसी भी शहर या देश की यात्रा करना काफी आसान हो गया है। भारत में ही एक शहर से दूसरे शहर या राज्य जाने के लिए आपको फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग के जरिए बस व कार से जाने की सुविधा आसानी से मिल जाती है। हालांकि जब महिलाओं को सफर करना होता है तो वह सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का चयन करना चाहती हैं। आमतौर पर लड़के बाइक राइड, ऐन वक्त पर रेल का टिकट कराकर भी सफर कर लेते हैं लेकिन महिलाएं और बच्चे सुरक्षा के साथ ही आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर महिलाएं दिल्ली से जयपुर के लिए यात्रा कर रही हैं, तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं दिल्ली से जयपुर की यात्रा करना चाहती हैं तो ये ट्रैवल टिप्स अपना सकती हैं।

Delhi to Jaipur Trip Woman Should Keep These Thing in Mind Before Planning
ट्रेन से जयपुर का सफर - फोटो : istock

रेल से कैसे पहुंचे जयपुर?

दिल्ली से जयपुर ट्रेन से जा सकते हैं। लगभग 25 ट्रेनें दिल्ली से जयपुर के लिए चलती हैं, जिसमें से 6 ट्रेन रोजाना चलती हैं। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अन्य माध्यमों से भी आप रेल का टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल स्वर्ण जे राज एक्सप्रेस दिल्ली से जयपुर के लिए सबसे तेज ट्रेनों में से है। दिल्ली से जयपुर का सफर ट्रेन से 5 से 7 घंटे में पूरा किया जा सकता है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस से महज दो घंटे में जयपुर पहुंच सकते हैं।

Delhi to Jaipur Trip Woman Should Keep These Thing in Mind Before Planning
Road trip - फोटो : pixabay

दिल्ली से जयपुर सड़क मार्ग

दिल्ली से जयपुर की दूरी लगभग 280 किलोमीटर है। जयपुर के लिए रोड ट्रिप का विकल्प ले सकते हैं। सड़क मार्ग से गुलाबी शहर पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग जाते हैं। हालांकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से जयपुर की दूरी को कम हो गई है। करीब 3 से साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा। बस या खुद कार ड्राइव करके भी जयपुर पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Jaipur Trip Woman Should Keep These Thing in Mind Before Planning
फ्लाइट से जयपुर का सफर - फोटो : Social Media

दिल्ली से जयपुर के लिए फ्लाइट

सफर के लिए समय कम है या अकेले सफर कर रहे हैं तो दिल्ली से जयपुर के लिए फ्लाइट भी ले सकते हैं। फ्लाइट का किराया भी बहुत अधिक नहीं होता। हालांकि ट्रेन या बस की तुलना में ज्यादा हो सकता है। 

विज्ञापन
Delhi to Jaipur Trip Woman Should Keep These Thing in Mind Before Planning
हवा महल - फोटो : PTI

जयपुर घूमने के लिए सही समय

रोड ट्रिप कर रहे हैं तो दिल्ली से जयपुर के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का होता है। इन महीनों में सफर के दौरान गर्म मौसम और तेज धूप से बचा जा सकता है। हालांकि अगर मई जून में जयपुर जाने की सोच रहे हैं तो ट्रेन बेहतर विकल्प हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed