फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर में हैं तो इस पहाड़ पर लें बाइक राइडिंग का मजा, एडवेंचर से भरपूर है ये जगह

Sun, 26 May 2019 04:23 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 26 May 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
choolgiri best destination for bike riding
- फोटो : SOCIAL MEDIA

अगर आपको बाइक राइडिंग का शौक है और आप एडवेंचर लवर्स हैं तो चूलगिरी आपके लिए बेहतरीन जगह है। चूलगिरी का सफर रोमांचक रहने वाला है। पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाने का एक अलग अनुभव होता है। आप यहां पर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। 

choolgiri best destination for bike riding
- फोटो : SOCIAL MEDIA

चूलगिरी में एक दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। जो बेहद ही सुंदर और आकर्षक है। यहां भगवान महावीर की 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। यहां हर साल मई के महीने में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर में आप दर्शन सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक कर सकते हैं। 

choolgiri best destination for bike riding
- फोटो : SOCIAL MEDIA

जयपुर शहर से चूलगिरी पहुंचने के लिए आपको घाट की गूणी सुंरग के माध्यम सफर करना होगा। यहां से आप चूलगिरी की पहाड़ियों की सैर कर सकते हैं। आपको यहां तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन यहां आपको पहाड़ी रास्ते पर बनी सड़के जरिए लंबी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
choolgiri best destination for bike riding
- फोटो : SOCIAL MEDIA

चूलगिरी की पहाड़ियां एनएच-11 पर स्थित हैं। अगर आप जयपुर की सैर पर हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां पर राइडिंग की चांस को मिस ना करें। यहां आपको ढेर सारा रोमांच मिलेगा। रोमांचक तस्वीरें और नजारें इस पहाड़ी के गंतव्य पर पहुंचने के बाद देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
choolgiri best destination for bike riding
- फोटो : SOCIAL MEDIA

जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टॉप से चूलगिरी की पहाड़ियों की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से यहां की दूरी करीब 18 किलोमीटर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed