फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा: इन पांच बड़ी मुसीबतों से जूझ रहे हैं यात्री, न करें भूलकर ये गलतियां और ऐसे जाएं केदारनाथ धाम

Fri, 17 May 2024 05:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 May 2024 05:31 PM IST
सार

 चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ के कारण हो रही असुविधा और परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Registration Tips For Pilgrimage After VIP Darshan Ban And Forbids Videography
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला
Chardham Yatra: उत्तराखंड में स्थित चारधाम के कपाट खुलने के बाद मंदिरों में भक्तों का सैलाब आ गया है। चारधाम यात्रा में शामिल हुए यात्रियों को इस दौरान लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है और दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कई श्रद्धालु तो यात्रा पूरी किए बिना ही वापस लौट रहे हैं तो वहीं कुछ पर्यटक दर्शन के लिए परेशानी उठा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था। 15 और 16 मई के लिए आफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए थे। साथ ही अव्यवस्था और परेशानी के कारण श्रद्धालुओं को बीच में ही रोक दिया गया था। वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया और मंदिर परिसर से कुछ दूर तक वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई ताकि तस्वीरें लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थ स्थान पर लगी न रहे। चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ के कारण हो रही असुविधा और परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। 
Chardham yatra 2024 Registration Tips For Pilgrimage After VIP Darshan Ban And Forbids Videography
Chardham Yatra - फोटो : Istock

चारधाम यात्रा में परेशानी
 

  • तीर्थयात्रियों को भीड़ के कारण दर्शन मिलने में समस्या हो रही है।
  • तीर्थयात्री अधिक भीड़ के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। भीड़ में फंसने से श्रद्धालु की मौत का मामला सामने आ चुका है।
  • चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़ के कारण उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था ठप हो रही है, जिसकी वजह से दो या तीन दिन के लिए आने वाले यात्री बिना पूरी यात्रा किए वापसी कर रहे हैं।
  • पर्यटकों के कारण होटल में कमरे नहीं मिल पा रहे। ऐसे में यात्रियों को ठहरने या रात गुजारने के लिए सुविधा नहीं मिल पा रही है।


कब जाएं चारधाम यात्रा पर

चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ की जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है, उसे देखकर श्रद्धालुओं के मन में सवाल होगा कि चारधाम यात्रा पर जाने का सही समय क्या है। भीड़ से बचना चाहते हैं तो फिलहाल कुछ वक्त के लिए चारधाम यात्रा का प्लान न बनाएं। जुलाई या अक्तूबर तक चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इसके लिए भीड़ को देखते हुए ही रजिस्ट्रेशन कराएं।

Chardham yatra 2024 Registration Tips For Pilgrimage After VIP Darshan Ban And Forbids Videography
चारधाम यात्रा - फोटो : Istock

चारधाम यात्रा के दौरान कहां ठहरें

चारधाम यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ बढ़ने से प्रशासन को परेशानी हो रही है। देहरादून, ऋषिकेश से लेकर बद्रीनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, यमुनोत्री और गंगोत्री के आसपास के लगभग सभी होटल बुक हो चुके हैं। यात्रियों को रात गुजारने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में प्रशासन ने ऋषिकेश में रहने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप में हैंगर और टेंट की व्यवस्था की है। साथ ही धर्मशालाओं, स्कूलों और वेडिंग पॉइंट में तीर्थ यात्रियों के रुकने का इंतजाम किया है। खाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Registration Tips For Pilgrimage After VIP Darshan Ban And Forbids Videography
kedarnath Yatra - फोटो : PTI

दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। भीड़ के कारण दो दिन के लिए आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया था। हालांकि अगर आप दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो पहले आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके अलावा हेलीकॉप्टर सेवा लेने के लिए भी पहले से ही बुकिंग कराकर ही यात्रा पर जाएं।

विज्ञापन
Chardham yatra 2024 Registration Tips For Pilgrimage After VIP Darshan Ban And Forbids Videography
Chardham Yatra - फोटो : Istock
चारधाम यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

 

  • चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले अच्छे से चेकअप करा लें।
  • यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। बिना सोचे समझें यात्रा पर न आएं।
  • प्रयास करें कि निजी वाहन का कम इस्तेमाल करें ताकि उत्तराखंड में जाम की समस्या न हो और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
  • यात्रा को जल्दबाजी में न करें, बल्कि आराम से यात्रा करें। बीच में आगे के रास्ते की जानकारी अधिकारियों से लेते रहें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed