फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का है सपना, जानें कहां से शुरू करें यात्रा और कितने रुपये हों जेब में

Sun, 30 Jun 2024 08:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Jun 2024 08:32 AM IST
सार

संपूर्ण भारत भ्रमण का सपना देखते हैं तो सबसे पहले भारत दर्शन की योजना बनाने से लेकर भ्रमण के दौरान होने वाले व्यय की जानकारी प्राप्त करनी होगी। यहां भारत भ्रमण की शुरुआत करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bharat Darshan Expenses And where to start journey know how much money Needed For Tourism in India
भारत दर्शन - फोटो : Istock

Tourism in India: भारत एक अत्यंत समृद्ध और विविधता से भरा हुआ देश है, जिसमें विभिन्न भौगोलिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक स्थल हैं। भारत दर्शन के लिए यात्रा भौतिक और आध्यात्मिक अनुभव करा सकती है। हालांकि भारत में संपूर्ण दर्शन की योजना बनाना और उसे पूरा करना एक बड़ा  कार्य हो सकता है, क्योंकि देश में कई राज्य और शहरों के बीच बहुत सारे पर्यटन स्थलों की विविधताएं मिल जाएंगी। भारत में अनेक प्राचीन और आधुनिक स्थल हैं। संपूर्ण भारत भ्रमण का सपना देखते हैं तो सबसे पहले भारत दर्शन की योजना बनाने से लेकर भ्रमण के दौरान होने वाले व्यय की जानकारी प्राप्त करनी होगी। यहां भारत भ्रमण की शुरुआत करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।

Bharat Darshan Expenses And where to start journey know how much money Needed For Tourism in India
भारत दर्शन - फोटो : Istock

स्थान का चयन

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई धार्मिक, प्राचीन, ऐतिहासिक, आधुनिक और प्राकृतिक तौर पर विभिन्नताओं वाले स्थल हैं। आपको यह तय करना है  कि यात्रा की शुरुआत किस राज्य या क्षेत्र से करना चाहते हैं। जहां आप रहते हैं, उसके सबसे निकटतम शहरों या राज्यों के पर्यटन स्थलों की सैर पहले कर सकते हैं। इसमें वक्त कम लगेगा और खर्च भी कम आ सकता है।

Bharat Darshan Expenses And where to start journey know how much money Needed For Tourism in India
भारत दर्शन - फोटो : Istock

यात्रा की योजना

किसी शहर या राज्य में कौन-कौन से स्थल हैं, जो दर्शनीय योग्य हैं, उनमें से किन स्थलों को आप अपने भारत भ्रमण में शामिल करना चाहते हैं और इन जगहों की सैर में कितना वक्त लग सकता है, या कितने दिन में किसी एक शहर या राज्य के पर्यटन स्थलों को घूमा जा सकता है, इसकी योजना बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Darshan Expenses And where to start journey know how much money Needed For Tourism in India
भारत दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

परिवहन

भारत दर्शन के लिए परिवहन की जरूरत होती है। कहां की यात्रा कर रहे हैं, इसके आधार पर किस प्रकार के परिवहन का उपयोग करना है, ये तय कर लें। दूर की यात्रा बजट में करने के लिए ट्रेन से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा साइट सीइंग के लिए स्थानीय परिवहन, बस या प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं। आसपास के शहरों को घूमने के लिए खुद की कार से शॉर्ट टूर प्लान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bharat Darshan Expenses And where to start journey know how much money Needed For Tourism in India
भारत दर्शन - फोटो : pexel

बजट

घूमने में कितना खर्च आ सकता है, इससे जरूरी ये है कि आप भारत दर्शन के लिए कितना व्यय कर सकते हैं। यात्रा के लिए अपना एक बजट निर्धारित कर लें और उस बजट के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं। जैसे आपके बजट के मुताबिक, प्राइवेट व्हीकल या स्थानीय परिवहन, ट्रेन या फ्लाइट क्या ले सकते हैं। बजट के मुताबिक, 3,4 व 5 स्टार होटल या होम स्टे व धर्मशाला बुक कर सकते हैं। बजट को सावधानीपूर्वक नियंत्रित करें। ट्रांसपोर्ट, आवास, और खानपान की खर्चे को ध्यानपूर्वक बजट के मुताबिक प्लान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed