फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला और मसूरी नहीं हनीमून पर जाने के लिए है ये सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन

Sun, 15 Sep 2019 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
best honeymoon places kodaikanal in tamil nadu
- फोटो : pixa

हनीमून पर जाने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं और इसके लिए वो शिमला या मसूरी जैसी डेस्टिनिशन को ज्यादा अहमियत देते हैं। लेकिन अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो उत्तराखंड और हिमाचल की वादियों से अलग इस जगह का रुख कर सकते हैं।


 
best honeymoon places kodaikanal in tamil nadu
- फोटो : pixa
कोडाइकनाल, तमिलनाडु

तमिलनाडु में बसा है छोटा सा हिल स्टेशन कोडाइकनाल। यहां की खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। इस खूबसूरत पहाड़ी पर आने के बाद यहां से जाने का दिल ही नहीं करेगा। मनमोहक पहाड़, हरियाली वादियां, नीले घुमड़ते बादल सैलानियों को दीवाना बनाने के लिए पर्याप्त हैं। कोडाइकनाल का मौसम पूरे साल सुहाना रहता है जिसकी वजह से बहुत सारे सैलानी यहां हनीमून मनाने के उद्देश्य से आते हैं।


 
best honeymoon places kodaikanal in tamil nadu
- फोटो : pixa
कोडाइकनाल झील

सितारानुमा यह झील पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र  है। चौबीस हैक्टेयर भूमि में फैली इस झील में आप अपने साथी के साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं। झील की सैर के दौरान दिखने वाले दिलकश नजारे अद्भुत होते हैं। आप चाहें तो यहां पर घुड़सवारी का आनंद भी ले सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
best honeymoon places kodaikanal in tamil nadu
- फोटो : pixa
कोकर्स वाक

हरे पहाड़ों की ऊंचाई से इनकी ढलान को देखना बहुत सुंदर लगता है। बहुत सारे पर्यटक ऊंचाई पर पहुंचकर इसके ढलान को देखने जाते हैं। सुनने में यह चाहे थोड़ा बोरिंग लगे लेकिन इसकी खूबसूरती का अंदाजा तो वहां जाने वाला ही लगा सकता है।


 
विज्ञापन
best honeymoon places kodaikanal in tamil nadu
- फोटो : pixa
पिलर रॉक

122 मीटर ऊंचे पहाड़ को पिलर रॉक कहा जाता है। इस पहाड़ में कुछ गुफाएं हैं जो सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इन गुफाओं के अंदर से गुजरना बहुत यादगार रहता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed