फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून का है प्लान तो इन बीच पर बिताएं पार्टनर के साथ रोमांटिक पल

Sun, 24 Mar 2019 04:01 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 24 Mar 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
best honeymoon beach destination in india radhanagar beach kalapatthar beach marari beach
- फोटो : shutterstock

हम हमेशा गोवा को अल्टीमेट हॉलीडे स्पॉट के रूप में सोचते हैं। असामान्य रूप से यह स्थान अपने समुद्री बीचों के लिए मुख्य रूप से लोकप्रिय है जो मुख्य रूप से कलंगुते, अंजुना या बाघा है, लेकिन क्या आपने कभी भारत के अछूते समुद्र तटों की खोज करने के बारे में सोचा है? ये बीच कम भीड़ वाली जगह है और इन बीचों के बारे में अभी तक पता लगाया जाना बाकी है। नीचे बताए गए बीच पर बिताया गया वैकेशन उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वैकेशन होगा जो विशिष्टता पसंद करते हैं। 

best honeymoon beach destination in india radhanagar beach kalapatthar beach marari beach

राधानगर बीच, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स
अंडनाम और निकोबार द्वीप पूरे विश्व भर में बीच के लिए फेमस है। जिनमें राधानगर सबसे मशहूर है। राधानगर बीच अपने शांत और साफ वातावरण के लिए जाना जाता है। अंडमान के एक सुंदर द्वीप में स्थित, राधानगर समुद्र तट हैवलॉक द्वीप का मुख्य आकर्षण है। यह एशिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट है और टाइम पत्रिका द्वारा इसे दुनिया के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना जाता है। यहां पर पहुंचने के लिए आप पोर्ट ब्लेयर से फेरी का सहारा लेना पड़ेगा। यहां आने का सबसे बेहतरीन मौसम अक्टूबर से मई तक का होता है। 

best honeymoon beach destination in india radhanagar beach kalapatthar beach marari beach

कालापत्थर बीच, अंडमान एवं निकोबार द्वीप
कलापत्थर निस्संदेह एक सुंदर समुद्र तट है जिसे अगर आप अंडमान एवं निकोबार द्वीप आ रहे हैं तो कालापत्थर बीच को अपने बकेट लिस्ट में जरुर डालें। यह समुद्र तट बड़ी काली चट्टानों से घिरा हुआ है। यह स्थान तैराकी या स्नॉर्कलिंग के लिए उपयुक्त नहीं है लेकिन यह समुद्र तट निश्चित रूप से एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूमने के लिए बेहतरीन स्पॉट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best honeymoon beach destination in india radhanagar beach kalapatthar beach marari beach
kalapatthar beach

काशीद बीच, महाराष्ट्र
वैसे तो महाराष्ट्र में बहुत से बीच मौजूद हैं लेकिन अलीबाग और मुरुंड मार्ग के बीच में मुंबई से 135 किलोमीटर की दूरी पर काशीद बीच मौजूद है। इस खूबसूरत बीच का प्राकृतिक सौंदर्य आपको दीवाना बना देगा। ये अरब सागर के तट पर स्थित है। हरी पहाड़ियों से घिरा इलाका बेहद हसीन नजारा पेश करते हैं। यह कम भीड़-भाड़ वाला समुद्र तट सबसे साफ समुद्र तटों में से एक है। आप यहां पर घुड़सवारी और कई तरह के स्पोर्ट्स खेल सकते हैं। 

विज्ञापन
best honeymoon beach destination in india radhanagar beach kalapatthar beach marari beach

मरारी बीच, केरल
केरल की मरारी बीच अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसे भी आइसोलेटेड बीच कहा जाता है। नेशनल ज्योग्राफिक के एक सर्वे में इस बीच को दुनिया के Top-5 Hammock Beach में शामिल किया गया था। यहां कई बेहतरीन रिजॉर्ट भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed