फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 7 देशों से करें अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत, न वीजा लगेगा न ज्यादा पैसे खर्च होंगे

Tue, 14 Jan 2020 01:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
best cheapest foreign tour without visa free contry for indians tourist
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए दुनिया का हर कोना देखने लायक रहता है। बीते दो दशकों में ट्रैवलिंग और सैर-सपाटे की संस्कृति तेजी से फैली है। डिजिटल मीडिया, ट्रैवलिंग चैनल्स और ट्रैवल मैगजीन से मिलती जानकारियों ने इस शौक की दीवानगी को और बढ़ाया है। इन दिनों हवाई सेवाओं के विस्तार और ट्रैवल एजेंसियों के सस्ते ऑफर्स ने भारतीयों के लिए दुनिया घूमने के नये दरवाजे खोले हैं। अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के बेहद सस्ते में घूम सकते हैं।

best cheapest foreign tour without visa free contry for indians tourist
मॉरिशस

मॉरिशस
यह जगह बहुत खूबसूरत है। यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। भारतीय पर्यटक अपने पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रूक सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कीमती समय बिताने के लिए सबसे बेहतर जगह है।

best cheapest foreign tour without visa free contry for indians tourist
nepal - फोटो : अमर उजाला

नेपाल
नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक दूरी जितनी कम है उतनी ही राजनीतिक और सांस्कृतिक दूरी भी कम है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे के स्तर पर यह देश एक भारतीय के लिए बिल्कुल अलग नहीं है। नेपाल एक शानदार टूरिस्ट देश है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best cheapest foreign tour without visa free contry for indians tourist
मालदीव

मालदीव
मालदीव एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। यदि आप इंडियन हैं और अपनी ट्रिप किसी खूबसूरत देश में प्लान कर रहे हैं तो मालदीव एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। बिना वीजा के आप यहां तकरीबन 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहां आकर भी आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों के चलते यह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा।

मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलेगा। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। केरल के तिरुवनंतपुरम से मालदीव की राजधानी माले के लिए सीधी उड़ान है। दिल्ली और मुंबई से आपको किसी ट्रैवल वेबसाइट से इसकी जानकारी मिल सकती है। फ्लाइट का किराया भी बहुत कम है। 

विज्ञापन
best cheapest foreign tour without visa free contry for indians tourist
Bhutan Tourism - फोटो : IRCTC

भूटान
भूटान दुनिया के सबसे सुखी और शांत देशों में से है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा नहीं लगेगा। चूंकि इसकी करेंसी भारत की तुलना में सस्ती है लिहाजा यहां घूमना जेब पर भारी भी नहीं है। प्राचीन मंदिरों के अलावा यह देश बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप बीमार हैं और आपको आबोहवा बदलने के लिए कहीं घूमने की सलाह दी गई है तो यकीं मानिए यहां आकर आपको बहुत फायदा होगा। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed