फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachelor Party Destinations: नवंबर-दिसंबर में बैचलर पार्टी के लिए बेस्ट हैं भारत की ये स्थान

Wed, 25 Oct 2023 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations in India Visit On November December
लड़कियों के घूमने के लिए जगहें - फोटो : istock

Best Bachelor Party Destinations in India : मिस से मिसेज बनने जा रही हैं तो शादी से पहले जीवन भर याद रहने वाले कुछ यादगार पल बनाएं। अपने दोस्तों के साथ खास वक्त बिताएं। शादी से पहले बैचलरेट ट्रिप पर जा सकते हैं। बैचलरेट्स प्री वेडिंग गैदरिंग होती है, जिसमें होने वाली दुल्हन अपने दोस्तों और परिवार साथ पार्टी करती है और सिंगल लाइफ को मौज मस्ती करते हुए अलविदा कहती है।



जीवन के सबसे बड़े दिन से पहले होने वाली दुल्हन (ब्राइड टू बी) को शारीरिक और मानसिक तौर पर आराम करना चाहिए। ऐसे में दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए वीकेंड वेकेशन या लॉन्ग ट्रिप को बैचलर ट्रिप कहते हैं।

भारत विविधताओं का देश है, जहां बैचलरेट के लिए बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। भारत खूबसूरत हाॅलीडे बीचेज से लेकर उत्साहित कर देने वाले पहाड़ों पर ट्रैकिंग का लुत्फ उठाने का विकल्प देता है। यहां आपको कुछ लोकप्रिय भारतीय स्थलों के बारे में बताया जा रहा है जहां शादी से पहले लड़की अपनी सहेलियों या परिवार के साथ बैचलरेट पार्टी कर सकती हैं।

Best Bachelor Party Destinations in India Visit On November December
बीच - फोटो : amar ujala

अंडमान एंड निकोबार

अगर दोस्तों के साथ नवंबर-दिसंबर में बैचलर ट्रिप पर जाने की योजना है तो ऐसी जगहों का चयन करें जहां सर्दी के मौसम में कुछ गर्माहट महसूस की जा सके। लड़कियां बैचलरेट ट्रिप के लिए अंडमान और निकोबार घूमने जा सकती हैं। यहां समुद्र किनारे सिर पर हैट और हाथ में काॅकटेल लिए सुकून से छुट्टी बिता सकते हैं। यहां रोमांच से भरपूर वाटर स्पोर्ट्स, फुर्सत के पलों के लिए कई सुविधाएं और एक से बढ़कर एक एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं। यहां के कई बीच, माउंट हैरियट और मधुबन जैसी जगहों पर घूमने जा सकती हैं

Best Bachelor Party Destinations in India Visit On November December
Udaipur - फोटो : istock

उदयपुर

राजस्थान पर्यटकों के घूमने के लिए कई विकल्प देता है, साथ ही लजीज खाना और खरीदारी के लिए भी बेहतर जगह है। राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी से पहले करीबियों के साथ वक्त बिताने के लिए जा सकती हैं। यहां के हाथी पोल से स्ट्रीट शॉपिंग कर सकती हैं। पिछोला झील किनारे नाव की सवारी करते हुए आसपास के महलों और इमारतों व खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations in India Visit On November December
ऋषिकेश - फोटो : Pexel

ऋषिकेश

दोस्तों संग सर्दियों में बैचलर ट्रिप के लिए ऋषिकेश बहुत सुकून और शांत जगह है। अध्यात्म और योग की नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे कैंपिंग कर सकते हैं। शाम के वक्त शांत माहौल में बोन फायर का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां रिवर राफ्टिंग का आनंद भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Best Bachelor Party Destinations in India Visit On November December
केरल - फोटो : pixabay

अलपुज्जा, केरल

अलेप्पी की यात्रा के लिए अक्टूबर से फरवरी के बीच का समय बेहतर रहता है। इस शहर में बैचलर ट्रिप और हनीमून ट्रिप पर जा सकते हैं। अलपुज्जा में हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं, या समुद्र किनारे कुछ समय आराम से समय बिता सकते हैं। अलपुज्जा का बैक वाटर अपनी झीलों के लिए पहचाना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed