फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से ढंके पहाड़ों और मनोरम दृश्यों से घिरी हुई है यह जगह, बड़ी संख्या में लोग आते हैं यहां घूमने

Tue, 16 Feb 2021 07:17 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Feb 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in chamba Himachal pradesh
चंबा, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Facebook/HuM HiMacHali HaI YaaR

भारत में एक से बढ़कर एक घूमने की खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाकर आपको जरूर अच्छा लगेगा। ऐसी ही एक जगह है चंबा, जो हिमाचल प्रदेश में है। 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह चारों तरफ से ऊंची पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां प्राचीन संस्कृति और विरासत को संजो कर रखा गया है। बर्फ से ढंके पहाड़ों और मनोरम दृश्यों से घिरे चंबा में कई घूमने की जगहें हैं। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां विभिन्न प्राचीन और सुंदर वास्तुशिल्प का भी उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिलता है। आइए जानते हैं चंबा में आखिर कौन-कौन सी घूमने की जगहें हैं... 

Best and beautiful places to visit in chamba Himachal pradesh
खजियार, चंबा - फोटो : Facebook/Curious Himachal

खजियार 

  • यह चंबा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस जगह को 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां एक प्राचीन झील है, जिसका मनोरम दृश्य लोगों के मन को भा जाता है। फरवरी से अप्रैल का समय यहां आने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। 
Best and beautiful places to visit in chamba Himachal pradesh
चामुंडा देवी मंदिर, चंबा - फोटो : Facebook/HuM HiMacHali HaI YaaR

चामुंडा देवी मंदिर 

  • यह चंबा के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों में से एक है। पहाड़ की चोटी पर स्थित यह मंदिर एक ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है और यह मां दुर्गा को समर्पित है। सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर से रावी नदी और उसके आसपास का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in chamba Himachal pradesh
लक्ष्मीनारायण मंदिर, चंबा - फोटो : Facebook/Amit Kc

लक्ष्मीनारायण मंदिर 

  • चंबा में जितने भी मंदिर हैं, उसमें यह मंदिर सबसे विशाल और प्राचीन है। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण राजा साहिल वर्मा ने 10वीं शताब्दी में करवाया था। इस मंदिर में भगवान विष्णु की जो मूर्ति है, वह एक दुर्लभ संगमरमर से बनी हुई है, जो विंध्य के पहाड़ों में पाया जाता है। 
विज्ञापन
Best and beautiful places to visit in chamba Himachal pradesh
चंबा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/HuM HiMacHali HaI YaaR

कूंरा गांव 

  • चंबा जिले में स्थित यह एक छोटा सा गांव है, जिसका इतिहास बड़ा ही पुराना है। कहते हैं कि महाभारत काल के दौरान जब कौरवों ने पांडवों को वनवास दिया था, तो पांडवों ने माता कुंती के साथ इसी जगह पर दोपहर का भोजन किया था और उनके नाम पर ही इस गांव का नाम कुंतापुरी पड़ा था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे लोगों ने इसे कूंरा नाम दे दिया। कहा जाता है कि यहां पांडवों द्वारा बनाई गई पत्थरों की कई मूर्तियां मौजूद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed