फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटकों का पसंदीदा स्थल लद्दाख: खूबसूरती ऐसी जो मन मोह लेगी, बना सकते हैं घूमने का प्लान

Mon, 01 Nov 2021 02:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places in Ladakh to visit
लद्दाख में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock

उत्तर में काराकोरम और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच स्थित लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है, जहां की अद्भुत खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। लद्दाख, भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां के बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग में आ गए हों। ट्रेकिंग करने का शौक रखने वाले लोगों के बीच लद्दाख बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां कैंपिंग करना भी किसी रोमांच से कम नहीं होता। यहां के खूबसूरत झील और बर्फ से ढके पहाड़ दिमाग को एकदम तरोताजा कर देते हैं। अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लद्दाख जरूर जाना चाहिए। पैंगोंग झील यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है। करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाती है। ऐसे में इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं लद्दाख में और कौन-कौन सी घूमने वाली जगहें हैं? 

Best and beautiful places in Ladakh to visit
मैग्नेटिक हिल - फोटो : iStock

मैग्नेटिक हिल 

  • लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है, जिसे मैग्नेटिक हिल या चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि यह पहाड़ी गाड़ियों को ऊपर की ओर खींचती है। कहा जाता है कि अगर किसी कार को बिना स्टार्ट किए यहां छोड़ दिया जाए तो गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने आप आसानी से लुढ़क सकती है। यही वजह है कि यह जगह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
Best and beautiful places in Ladakh to visit
फुगताल मठ - फोटो : Twitter/@IndianDiplomacy

फुगताल मठ 

  • लद्दाख की वादियों में मौजूद यह एक बेहद ही प्राचीन और अद्भुत मठ है, जो अपनी बनावट और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस मठ को दो हजार साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए यह एक बेहद ही खास जगह है। तो अगर आप कभी लद्दाख की यात्रा करें तो इस जगह की सैर करना बिल्कुल न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places in Ladakh to visit
खारदुंग ला - फोटो : Pixabay

खारदुंग ला पास 

  • लद्दाख में स्थित इस जगह को नुब्रा और श्योक घाटियों के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। पांच हजार मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और हवा ऐसा महसूस करवाती है, जैसे आप दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर खड़े हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed