{"_id":"5d441b058ebc3e6cfd189bde","slug":"august-festivals-where-to-visit-for-holidays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टी में नहीं मिला घूमने का समय तो, अगस्त में हैं खूब सारी छुट्टियां घूम आइए यहां","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मी की छुट्टी में नहीं मिला घूमने का समय तो, अगस्त में हैं खूब सारी छुट्टियां घूम आइए यहां
Fri, 02 Aug 2019 07:05 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
अगर मई जून की भयानक गर्मी से परेशान होकर कहीं जाने का प्लान नहीं बना पाए थे तो इस बार अगस्त के महीने में बहुत से त्योहारों की वजह से छुट्टियां होंगी और आप इन छुट्टियों में घूमने की योजना बना सकते हैं। इन छुट्टियों में आप वहां के त्योहारों का भी मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी छुट्टियां होंगी जिसमें आप जा सकते हैं।
Trending Videos
दिल्ली
इस बार अगस्त के महीने में रक्षाबंधन 15 अगस्त को पड़ेगा। तो भाई बहन के प्यार के साथ ही देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए आप दिल्ली की परेड के साथ ही लाल किला देख सकती हैं।

मद्रास वीक
चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था और इस शहर के फाउंडेशन डे को मद्रास वीक के नाम से मनाया जाता है। ये आयोजन पूरे एक सप्ताह तक चेन्नई में मनाया जाता है। 19 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आप फूड फेस्ट, बाइक टूर, हेरिटेज वॉक और फोटो प्रर्दशनी का मजा ले सकते हैं।

मथुरा, वृंदावन
इस बार कृष्ण के जन्म का उत्सव 24-25 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार बहुत सारी धूम मथुरा, वृंदावन, बरसाने और द्वारका में नजर आती है। अगर आप भी यहां जाएंगे तो कृष्ण की भक्ति के रंग में रंगने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

बंगाल में बांकुरा
नागपंचमी के त्योहार की रौनक तो पूरे उत्तर भारत में रहती है। इस बार नागपंचमी 4 अगस्त को मनाई जाएगी। अगर आपको इस त्योहार का मजा लेना है तो फिर आपको बंगाल के बांकुरा में जाना चाहिए। यहां पर इस त्योहार की खूब रौनक होती है।