फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंत चतुर्दशी 2021: ये हैं भगवान विष्णु के प्रसिद्ध और भव्य मंदिर, यहां देखने को मिलती है भक्तों की सच्ची श्रद्धा

Fri, 17 Sep 2021 10:32 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Famous and Magnificent Lord Vishnu Temples in India
भगवान विष्णु के मंदिर - फोटो : iStock

इस बार अनंत चतुर्दशी का पर्व 19 सितंबर को है। भगवान विष्णु को समर्पित यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि महाभारत में जब पांडव जुए में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहे थे, तब भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी, ताकि वे सभी संकटों से मुक्त हो जाएं। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना गया है। उन्होंने पाप और अधर्म का नाश करने के लिए समय-समय पर धरती पर जन्म लिया है, कभी श्रीराम बनकर तो कभी श्रीकृष्ण। यही वजह है कि देशभर में उनके अनेक मंदिर हैं, जिनमें से कुछ बेहद ही प्रसिद्ध और भव्य हैं। इन मंदिरों में भक्तों की सच्ची श्रद्धा देखने को मिलती है। आइए जानते हैं भारत में मौजूद भगवान विष्णु के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में... 

Anant Chaturdashi 2021 Famous and Magnificent Lord Vishnu Temples in India
बद्रीनाथ मंदिर - फोटो : iStock

बद्रीनाथ मंदिर 

  • उत्तराखंड के चमोली में स्थित भगवान विष्णु का यह मंदिर बेहद ही प्राचीन है। माना जाता है कि इसका निर्माण सातवीं-नौवीं सदी में किया गया होगा। इस मंदिर में भगवान विष्णु की एक मीटर लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति है, जिसे उनके आठ स्वयं प्रकट हुई प्रतिमाओं में से एक माना जाता है। यह पवित्र मंदिर हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है। 
Anant Chaturdashi 2021 Famous and Magnificent Lord Vishnu Temples in India
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : iStock

जगन्नाथ मंदिर 

  • ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर को भी हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। यहां हर साल भव्य रथयात्रा निकाली जाती है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी रथयात्रा माना जाता है। इसमें दुनियाभर से आए लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Famous and Magnificent Lord Vishnu Temples in India
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Pixabay

द्वारिकाधीश मंदिर 

  • गुजरात में स्थित यह मंदिर भी भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। माना जाता है कि यह मंदिर 2000 साल से भी अधिक पुराना है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े, प्राचीन और भव्य मंदिरों में से एक है, जहां हर साल भगवान के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 
विज्ञापन
Anant Chaturdashi 2021 Famous and Magnificent Lord Vishnu Temples in India
रंगनाथ स्वामी मंदिर - फोटो : iStock

रंगनाथ स्वामी मंदिर 

  • दक्षिण भारत के तिरुचिरापल्ली शहर के श्रीरंगम में स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां श्री हरि विष्णु शेषनाग शैय्या पर विराजे हुए हैं। यह मंदिर हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थयात्रा गंतव्य और भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed