दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। कई लोग इतने 'पागल' होते हैं कि वो जगह-जगह घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ देते हैं या अपना घर तक बेच देते हैं। ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो दुनिया में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसी कई जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के प्रसिद्ध हैं और यही वजह है कि लोग लाखों रुपये खर्च करके इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दुनियाभर से यहां आते हैं। भारत में भी ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं। तो इस कोरोना काल के बाद जब भी आपको समय मिले, बेझिझक जिंदगी में एक बार इन जगहों की सैर जरूर करने जाएं, क्योंकि यहां की हरियाली और खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां की खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी।
{"_id":"611204398ebc3e0b36410912","slug":"5-most-beautiful-and-amazing-places-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत जगहें, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया की पांच सबसे खूबसूरत जगहें, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती
Mon, 23 Aug 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की खूबसूरत जगहें
- फोटो : iStock
नॉर्दन लाइट्स
- फोटो : Pixabay
नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड
- आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियां लोगों को दिवाना बना देती हैं। लेकिन यहां सबसे खास है नॉर्दन लाइट्स। इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दुनियाभर से फोटोग्राफर्स यहां आते हैं।
बोरा बोरा आइलैंड
- फोटो : Pixabay
बोरा बोरा आइलैंड
- यह पॉलिनेशिया में एक खूबसूरत आइलैंड है, जो लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ है। इसे दुनिया के सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां के व्हाइट बीच, एक्वा लैगून और लग्जरी होटल की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार
- फोटो : Pixabay
टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल
- केरल को तो वैसे ही खूबसूरत राज्य कहा जाता है और यहां का मुन्नार हिल तो इस खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। मुन्नार का टी गार्डन देखने लायक जगह है। समुद्र तट से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर चारों तरफ बस हरियाली ही हरियाली दिखती है। यकीनन यहां के प्राकृतिक खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे।
विज्ञापन
नियाग्रा फॉल्स
- फोटो : Pixabay
नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका
- इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। 167 फीट की ऊंचाई से बहने वाला यह वॉटरफॉल सर्दियों में जम जाता है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यही खूबसूरती देखने के लिए हर साल यहां हजारों सैलानी आते हैं।