{"_id":"5c90b4aebdec2214492a896e","slug":"tips-for-removing-of-colour-on-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2019: जानिए कैसे नींबू और नेलपेंट रिमूवर से छुड़ा सकते हैं कपड़े पर लगे रंग","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Holi 2019: जानिए कैसे नींबू और नेलपेंट रिमूवर से छुड़ा सकते हैं कपड़े पर लगे रंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली के नजदीक आते ही लोग अपने कपड़ों को लेकर सावधानी बरतने लगते हैं कि कहीं कोई रंग न डाल दे। कभी-कभी कपड़े खराब होने पर नए कपड़ों को भी फेंकना पड़ जाता है व कपड़े से रंग के दाग छुड़ाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह बड़ी आसानी से कपड़े पर लगे रंग को छुड़ा सकते हैं।
2 of 5
बर्तन धोने वाले साबुन बर्तनों को साफ करने के अलावा कपड़ों से रंग छुड़ाने में भी कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा आप कपड़ों से रंग साफ करने के लिए डिशवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 of 5
curd
जिस तरह दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प होता है। वैसे ही दही हमारे कपड़ों पर लगे रंगों के दाग को छुड़ाने में सहायक होता है। दरअसल, रंग लगे कपड़े दही में भिगोकर रख दें और कुछ समय बाद जहां पर रंग लगा है उसे हाथों से मलते रहिए। दो से तीन बार ऐसा करने से कपड़े पर से रंग निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Toothpaste
- फोटो : Social Media
दांतों को साफ रखने वाला टूथपेस्ट कपड़ों पर लगे रंग को निकालने में मददगार होता है। कपड़े में जहां पर भी दाग लगा हो बस वहां पर टूथपेस्ट लगा दें और जब टूथपेस्ट सूख जाए तो कपड़े को साबून से धो दें। जिससे रंग का दाग साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
नेलपेंट रिमूवर से भी कपड़े पर लगे रंग के दाग को साफ किया जा सकता है। रंग कपड़े के जिस हिस्से पर लगा हुआ है वहां नेलपेंट रिमूवर लगाकर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को धो डालें जिससे दाग साफ हो जाएगा। इसके अलावा आप आप नींबू के रस के जरिए भी रंग के दाग को कपड़े से हटा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कपड़े के दाग पर नींबू का रस डालें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर रख दें फिर साबून से साफ करें। रंग साफ हो जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।