फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी यादें: कभी एंटीना से लेकर कैरम बोर्ड तक, होते थे हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा, लेकिन अब नहीं

Sun, 04 Apr 2021 08:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 04 Apr 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
these things was an important in our life
tv antenna and carom board - फोटो : istock

कहते हैं परिवर्तन ही जीवन का नियम है। जिंदगी में बदलाव होना बेहद जरूरी है और हम चाहकर भी परिवर्तन को रोक नहीं सकते। ऐसा ही कुछ बदलाव कुछ चीजों को लेकर हुआ है। पिछले कुछ सालों में चीजें इतनी बदल गई हैं कि कई बार लोगों को यकीन नहीं होता है। आज के दौर में स्मार्ट वर्क ज्यादा हो गया है, जिससे हमारी दिनचर्या में भी कई बदलाव आए हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो पिछले कुछ सालों में बिल्कुल बदल गई हैं या फिर कहीं पीछे छूट गई हैं।

these things was an important in our life
carrom board - फोटो : istock

कैरम बोर्ड

  • गर्मियों की छुट्टियां हों और चार दोस्त जब मिल बैठते थे, तो कैरम बोर्ड खेला जाता था। इस खेल को खेलने वाले भले ही चार लोग होते थे, लेकिन देखने वाले काफी लोग होते थे और जीतने वाले की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं होता था।
these things was an important in our life
reel camera - फोटो : istock

रील वाला कैमरा

  • आजकल तो अगर किसी को फोटो क्लिक करनी है, तो सेकंडों में मोबाइल फोन से सेल्फी या अन्य तरह की फोटो आप ले सकते हैं। लेकिन रील वाले कैमरे को कोई कैसे भुला सकता है। पहले रील लाओ, कैमरे में लगाओ, फिर तस्वीरें क्लिक करो, उसके बाद रील को धुलवाने दो और उसके कई दिनों बाद हाथ में फोटो आती थी। फोटो हाथ में आने के बाद पता चलता था कि आपने फोटो गलत क्लिक की या सही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these things was an important in our life
comics - फोटो : istock

कॉमिक

  • आजकल के बच्चे तो सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते हैं। वहां फोटो-वीडियो शेयर करते हैं और अपने दोस्तों से भी बातें करते हैं। लेकिन ये बच्चे कॉमिक के मजे को बिल्कुल नहीं समझ सकते। 90 के दशक के बच्चे कॉमिक पढ़ने का असली मजा समझ सकते हैं। हालांकि, अब कॉमिक हमसे कहीं पीछे छूट गई है।
विज्ञापन
these things was an important in our life
blub - फोटो : istock

बल्ब

  • अब तो लोग एलीईडी बल्ब इस्तेमाल करते हैं, कई तरह की फैंसी लाइटें हैं। लेकिन एक समय था जब सभी के घरों में ये सौ वाट का बल्ब दिखता था। लेकिन अब ये आपको या तो दिखेगा नहीं या फिर कहीं दूर-दराज गांव में शायद ही नजर आ जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed