फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से पर काबू पाना है तो अजमाएं ये नुस्खे

Fri, 02 Dec 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
tips to how to control your anger
कहते हैं कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। कभी-कभी गुस्सा भयंकर रूप ले लेता है, जिस वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कई लोग छोटी-छोटी बातों पर बेवजह ही गुस्सा होने लगते हैं। ये उन लोगों की आदत बन जाती है या हो सकता है कि वे किसी डिप्रेशन से गुजर रहे हों। आपको गुस्से पर काबू पाना आना चाहिए।


आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अजमाकर आप गुस्से पर काबू पा सकते हैं। 

गुस्से पर काबू पाना है तो अजमाएं ये नुस्खे

tips to how to control your anger
टहलने जाएं-
मन शान्त करने के लिए रोज सुबह टहलने जाया करें। इससे आपके अंदर ताजी हवा का प्रवेश होगा और आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

सकरात्मक सोच पैदा करें- 
गुस्से में हम चीजों को नकारात्मक रूप में देखना शुरू कर देते हैं, आपको ये सोच बदलनी होगी। अगर सामने वाले की बात आपको पसंद नहीं आ रही हैं तो उसे आराम से समझाएं ना कि उस पर गुस्सा दिखाएं। 

गुस्से पर काबू पाना है तो अजमाएं ये नुस्खे

tips to how to control your anger
संगीत सुनें-
जब भी गुस्सा आएं तो हल्का संगीत सुना करें। इससे आपका ध्यान भटकेगा और आपको ताजा महसूस होगा।

मेडिटेशन करें-
गुस्से को दूर रखने के लिए मेडीटेशन का सहारा लेना चाहिए। अगर आपकी आदत छोटी-छोटी चीजों पर गुस्सा करने की है तो आपको ये क्रिया जरूर अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से पर काबू पाना है तो अजमाएं ये नुस्खे

tips to how to control your anger
गहरी सांसे लें-
जब भी गुस्सा आए तो उसी समय आंखें बंद कर, गहरी सांसे लेना शुरू कर दें।

बात को भूल जाएं-
अगर किसी व्यक्ति की वजह से आपको गुस्सा आ रहा है तो जरूरी है कि आप उसे तुरंत माफ कर दें और बात को भूल जाएं। इससे आपके रिश्ते में दरार भी नहीं पड़ेगी और आप हल्का महसूस करेंगे।
विज्ञापन

गुस्से पर काबू पाना है तो अजमाएं ये नुस्खे

tips to how to control your anger
बुरी आदतों से पीछा छुड़ाएं-
अगर आप सिगरेट, दारू या ड्रग्स लेते हैं तो इन सब चीजों का त्याग कर दें क्योंकि ये सब गुस्सा बढ़ाती हैं। साथ ही सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

परिस्थिति से खुद को निकालें बाहर-
गुस्सा आने पर जरूरी है कि आप अपनी हॉबीज में लीन हो जाएं। आपको पढ़ना अच्छा लगता हैं तो किताबें पढ़े या अगर खेलना पसंद हैं तो आप खेल भी सकते हैं। बस उस परिस्थिती से खूद को बाहर निकालने की कोशिश करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed