नौकरी या पढ़ाई जैसी जरुरतों के लिए घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे समय में कई लोग परिवार से अलग रहने के कारण अकेलापन महसूस करते हैं और तनाव में आ जाते हैं। कुछ तो वापस घर जाने का प्लान बना लेते हैं। ये बहुत ही सामान्य सी बात है कि घर से दूर जाने पर परिवार याद आएगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है ऐसी परिस्थिती से निपटने के बजाए वापस छोड़कर भाग जाया जाए।
बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से
घर से दूर जाने पर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और थोडी़ सी कोशिश से होमसिकनेस से आसानी से बाहर आया जा सकता है। घर से दूर जब घर की याद सताए तो क्या किया जाए ये हम आपको बताते हैं, ताकि आप अपनी पढ़ाई और जॉब बेहतर तरीके से कर सकें।
थोडी़ सी कोशिश से होमसिकनेस से आसानी से बाहर आया जा सकता है।
इस समय में परिवार से दूर आने के बाद जरुरी है लोगों के करीब रहा जाए। परिवार के करीब ना होने का ये मतलब नहीं है कि अकेला रहा जाए। घर के बाहर अपने पड़ोस, ऑफिस में, कॉलेज में कुछ दोस्त बनाएं। चाहे वो आपके खास दोस्त बने हो या फिर नहीं। जिनसे जान-पहचान भी है उनके साथ समय बिताएं। जैसे-जैसे समय बिताएंगे दोस्त अपने आप बनते जाएंगे। याद रखिए लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती धीरे-धीरे ही बनती है।
बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से
थोड़ा समय अपने लिए निकालें। अकेलेपन का सही इस्तेमाल करें। अकेले बैठकर इधर-उधर की नारकारात्मक बातें ना सोचें, अपना समय कुछ अच्छी चीजों में लगाएं। जैसे किताबें पढ़ना, मनपसंद संगीत सुनना, फिल्में देखना। इसके साथ-साथ कसरत या योग करना शुरु करें, कोई नया खेल जिसे आप खेलना पसंद करते हैं, खूब खेलें।
बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से
कुछ किताबें, पजल, पंसदीदा गाने आर्ट या क्रफ्ट जिसे आप अपने आसपास रखें और अकेले होने पर इनके साथ समय बिताएं। इससे जब घर की याद आएगी तो आप इनमें अपना वक्त गुजारेंगे और बेवजह के तनाव से बचेंगे। इससे समय तो गुजरेगा ही साथ ही कुछ नया भी सीखेंगे।