छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना हो सकता है खतरनाक, इन टिप्स से नहीं होगा मूड स्विंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका स्वभाव अतिसंवेदनशील है तो आप हर विषय पर बहुत अधिक सोचने लगते हैं। जिसकी वजह से आपका मूड बार-बार खराब हो जाता है। ऐसा यदि बार-बार होता है तो व्यक्ति मानसिक अस्थिरता का शिकार हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खुद पर नियंत्रण रखें और भावनाओं के आवेग में न आएं।
विचारों का करें परीक्षण
जिस पल आपको लगे कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और बिना वजह इधर-उधर की बातों को अधिक सोच रहे हैं तो तुरंत उस दिशा में सोचने पर कुछ समय के लिए विराम लगाएं। कोशिश करने से यह काम आपके लिए आसान हो जाएगा और आप उस वजह को आसानी से पकड़ सकेंगे जिसकी वजह से अक्सर आपका मूड अचानक से बदल जाता है।
दूसरी गतिविधियों में लगाएं मन
आपको सबसे अच्छा क्या लगता है? या कौन सी ऐसी चीज है जिसे खाकर आपका मूड अच्छा हो जाता है? आप मूड अच्छा करने के लिए ढेर सारी चॉकलेट खाते हैं? या फिर बागवानी या व्यायाम करने से आपको खुशी मिलती है?
आपको जो कुछ भी अच्छा लगता है या आपका जो भी शौक है, अगर आप उसे अपनी जीवनशैली में अपनाएं तो यकीनन आप मूड के बदलवों को नियंत्रित कर पाएंगे। इन गतिविधियों से शरीर में 'फील गुड हार्मोन' पैदा होता है जो आपको सकारात्मक सोच देता है।
कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम किसी एक विषय या कार्य पर केंद्रित रहने की बहुत सी कोशिशें करते हैं। ऐसे में कई बार हमारा मस्तिष्क हमें अपने अवचेतन हिस्से से तरह-तरह के संकेत देता है कि हम कहां गलत हैं या क्या हमसे नहीं हो सकता।
अगर आप इन अवचेतन मन के संकेतों को समझ लें तो आपको यह अहसास हो जाएगा कि आप क्या कर रहे हैं और आपको क्या करने की जरूरत है। इस तरह आप अपने मन को स्थिर रख सकते हैं और मूड में जल्दी-जल्दी आने वाले बदलावों को दूर कर सकते हैं।