किसी की नौकरी चले जाने से सिर्फ उस इंसान पर ही नहीं बल्कि उसके परिवार पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अक्सर लोगों को अचानक नोटिस दे दिया जाता है और जॉब छोड़ने के लिए कह दिया जाता है। यह उस इंसान के लिए बहुत बुरा क्षण होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देंगे जिससे आप को पहले ही इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि जल्द ही आपकी ऑफिस से छुट्टी होने वाली है। ऐसे में आप अपने लिए पहले से जॉब सर्च करना शुरू कर सकते हैं और अपने आप को मानसिक रूप से तैयार भी कर सकते हैं।
जब भी आपको दूसरे लोगों या सीनियर के जरिए, इशारों में या सीधे तौर पर, मैसेज मिलने लगे कि आपकी नौकरी खतरे में है, तब आप समझ जाएं जरूर आपका बॉस आपसे खुश नहीं है और तभी आप तक यह बात आई है।
जब कभी आपका बॉस आपसे मीटिंग छोटी कर दे या इंटरैक्शन कम कर दे तो यह भी इस बात का इशारा है कि वह आपकी परफॉर्मेंस से खुश नहीं और आपकी उपस्थिति को नजरअंदाज कर रहे हैं। आप समझ जाएं कि आपका नौकरी ढ़ूंढने का समय आ गया है। इससे पहले कंपनी आपको लात मारे आप खुद कंपनी को बाय-बाय कर दें।
जब आपकी बड़ी गलतियों को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा हो तो ऐसा भी हो सकता है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आपकी सारी गलतियां रिकॉर्ड करके बाद नोटिस के साथ सीधा निकाले जाने का फैसला बताया जाए। कई बार बॉस गलतियों से परेशान आकर गलतियां बताना छोड़ देते हैं और सीधा नोटिस के साथ बताते हैं।
जब बार बार लेट आने पर नोटिस कर चेतावनी दी जाए। यह भी बॉस का आपसे परेशान होने का इशारा देता है। जब कभी ऐसा हो तो समझ जाए और टाइम पर आना शुरू करें और देखें क्या अब बॉस का आपके प्रति व्यवहार बदला है।