धनतेरस के दिन हर कोई अपने घर के लिए कुछ न कुछ जरूर खरीदता है लेकिन क्या आप जानते हैं वो ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें खरीदने से आपको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पढ़ें- इस दीपावली घर का रंग-रोगन हो कुछ ऐसा कि दीवारें भी बोल उठें 'हैप्पी दिवाली'
धनतेरस के दिन धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। लोग इस दिन बाजार से नए बर्तन और अन्य सामान खरीदते हैं। आइए जानते हैं लोगों को इस दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।
क्रॉकरी
अक्सर लोग अपने घर के लिए इस दिन नई क्रॉकरी खरीदते हैं। हालांकि ऐसा करना फायदे का नहीं घाटे का सौदा है। दुकानदार इस दिन अपनी सारी पुरानी क्रॉकरी बेचने के लिए निकालते हैं। पूरे दाम चुकाने के बावजूद आपको पुराने फैशन की क्रॉकरी खरीदनी पड़ेगी। कोशिश करें कि धनतेरस वाले दिन आप किसी मंहगी क्रॉकरी की जगह कोई छोटा सामान खरीदें लें। अपनी क्रॉकरी के लिए दिवाली के बाद का कोई और दिन चुने।
सोना
महिलाएं इस दिन गोल्ड या चांदी की ज्वेलरी जरूर खरीदती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रही हैं तो थोड़ा सब्र करें। इस दिन ज्वेलरी मंहगी मिलने के साथ बाजारों में भीड़ का सामना भी करना पड़ेगा। धनतेरस पर कान के लिए कोई छोटी बाली या फिर अंगूठी से ही संतुष्टि कर लें। एक बार त्योहार निकल जाएगा तो ये सारी चीजें आपको सही दाम पर अच्छे डिजाइन्स के साथ मिलेगी।
धनतेरस पर शीशे का सामान, कांच का सामान, एल्युमिनियम का बर्तन, चाकू और लोहे के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।