{"_id":"5a1ce8fa4f1c1b9f678be1d0","slug":"know-about-the-benefits-of-deep-breathing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा रहने के लिए सांस जरूरी, पर स्वस्थ रहने के लिए गहरी सांस जरूरी, ये होंगे फायदे","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
जिंदा रहने के लिए सांस जरूरी, पर स्वस्थ रहने के लिए गहरी सांस जरूरी, ये होंगे फायदे
अंशुमाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब तक हमारी सांसें चलेंगी, तब तक हम जिंदा रह सकते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह बात है कि आप सांस लेते कैसे हैं? क्या आप जल्दी-जल्दी सांस लेते हैं या फिर बहुत धीरे-धीरे? सांस लेने का तरीका भी हमें सेहतमंद बनाता है।
मस्तिष्क रहे सक्रिय
जब आप मेडिटेशन के दौरान नियंत्रित रूप से सांस लेते हैं, तो ऐसा करने से आपके मस्तिष्क के आकार में वृद्धि होती है। दिमाग सक्रिय होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, मेडिटेशन के दौरान सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने से मस्तिष्क का आवरण या बाह्य त्वचा (कॉर्टिकल) को मजबूती मिलती है।

हृदय गति में हो सुधार
सभी की हृदय गति में अंतर होता है। हृदय गति (हार्ट रेट) में अधिक भिन्नता या अस्थिरता कई बार हार्ट अटैक का कारण भी बनता है। एक अध्ययन के अनुसार, योग से अलग यदि आप गहरी सांस लेने का अभ्यास करते हैं, तो इससे हृदय गति की अस्थिरता में सुधार होता है। आपका दिल अधिक मजबूत और स्वस्थ होता है। गहरी सांस लेने और छोड़ने मात्र से आपकी श्वसन प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे फेफड़ों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

तनाव हो कम
यदि आप तनाव महसूस करते हैं और योग एवं ध्यान के फायदों को जानने के बावजूद भी एंटी-डिप्रेसेंट दवाओं का सहारा लेने जा रहे हैं, तो ऐसा न करें। गहरी सांस लेकर और छोड़कर देखें। कुछ ही दिनों में तनाव से छुटकारा पा लेंगे। इससे आपका शरीर और दिमाग दोनों ही शांत अवस्था में पहुंच सकता है। मिस्तिष्क को आराम देकर तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन किसी शांत वातावरण में बैठकर अपनी सांस लेने के प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करें।

रक्त दबाव रहे सामान्य
यदि आपको उच्च रक्त चाप की समस्या है, तो कुछ मिनटों के लिए धीरे-धीरे गहरी सांस लें। इससे उच्च रक्त चाप की समस्या ठीक होने लगेगी। एक अध्ययन के अनुसार, धीरे एवं गहरी सांस लेने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होने के साथ फैलता भी है।