फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांडिया की मस्ती में चाहते हैं डूबना तो ये जगह आपके लिए है...

Mon, 25 Sep 2017 12:48 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 25 Sep 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
If you want to participate in Dandiya night than visit these places of Delhi NCR
डांडिया
नवरात्रि में चारों तरफ गरबा की धूम होती है। बॉलीवुड और लोकगीत पर लोगों के पैर ऐसे थिरकते हैं कि मानों समा ही बन जाता है। हालांकि अक्सर लोग एक दूसरे से बस यही पूछते नजर आते हैं कि क्या तुम्हें पता है डांडिया नाइट के लिए कहां जा सकते हैं?...ये एक ऐसा सवाल होता है जो हर कोई पूछता हुआ नजर आता है लेकिन जवाब ढूंढना मुश्किल हो जाता है। 


तो चलिए आज हम आपकी इस परेशानी को चुटकियों में दूर कर देते हैं और आपको दिल्ली एनसीआर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप डांडिया नाइट में फुल ऑन मस्ती कर सकते हैं।

पढ़ें- दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत लोकेशंस, फेस्टिव वीकेंड पर जरूर कर आएं सैर
If you want to participate in Dandiya night than visit these places of Delhi NCR
डांडिया
गरबा खेलने के शौकीन लोग साउथ दिल्ली के गार्डन ऑफ 5 सेन्सस में अपने शौक को पूरा कर सकते हैं। यहां पर न केवल आप जबरदस्त म्यूजिक के साथ गरबा खेल सकते हैं बल्कि अपने चहीते कलाकारों से भी मुलाकात कर सकते हैं। आप की शाम को और भी खूबसूरत बनाने के लिए यहां पर सूफी गायक, डीजे  भी शामिल होंगे।

यहां पर गरबा 29 सितंबर को शाम 5 बजे से रात के 10 बजे तक खेला जाएगा। 

पढ़ें- इस नवरात्रि इन व्यंजनों को जरूर करें TASTE, व्रत रखने वालों की होगी मौज
If you want to participate in Dandiya night than visit these places of Delhi NCR
डांडिया
दिल्ली में रहकर की अगर आपको पूरे गुजराती थीम का लुत्फ उठाना है तो आम डीएलएफ फेज -1 में स्थित Bristol Hotel गुरुग्राम में जा सकते हैं। 

यहां पर गुजराती गायक आकर परफार्म करेंगे और आप उनकी धुनों पर मस्ती में गरबा खेल सकते हैं यानि कि दिल्ली में रहकर ही आपको गुजराती गरबे का लुत्फ मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर कई तरह के कॉन्टेस्ट भी कराए जाएंगे जिसमें बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांसिंग कपल के अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। 

यहां पर डांडिया नाइट 27 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी और आप इसका लुत्फ हर दिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ले सकते हैं। 

पढ़ें- गुस्सा करना भी होता है अच्छा, तुरंत करें जाहिर वरना...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to participate in Dandiya night than visit these places of Delhi NCR
डांडिया
अगर आप खाने पीने के साथ डांस का शौक रखते हैं तो ग्रेटर नोएडा का ये डांडिया नाइट आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता हैं। यहां पर 28 सितंबर को शाम 6 बजे से डांडिया खेला जाएगा।

इस डांडिया नाइट के लिए आप ग्रेटर नोएडा के आईआईएलएम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, Knowledge Park – II,  ग्रेटर नोएडा में जा सकते हैं।     
विज्ञापन
If you want to participate in Dandiya night than visit these places of Delhi NCR
डांडिया
इसके साथ ही आप डांडिया नाइट का मजा नोएडा के जीआईपी मॉल में भी उठा सकते हैं। ये आयोजन बिग एफएम द्वारा किया जा रहा है जहां पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर के अलावा डीजे और फेमस डांस ग्रुप भी शिरकत करेंगे। 

यहां पर डांडिया नाइट 29 सितंबर को 3:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि कब तक चलेगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed