फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्ते में करते हैं 39 घंटे से ज्यादा काम? खतरे की चपेट में हो अाप

Sat, 04 Feb 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Health warning for people working more than 39 hours a week

क्या आप एक हफ्ते में 39 घंटे से ज्यादा काम करते हैं? तो आप अभी से सतर्क हो जाइए क्योंकि ये आपको बीमार बहुत बीमार बना सकता है। जी हां, एक नए अध्ययन में पाया गया है कि एक हफ्ते में 39 घंटे से ज्यादा काम करने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। 

Health warning for people working more than 39 hours a week

करीब 80 साल पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ काम करने की सीमा तय की गई थी। इस सीमा के अनुसार एक व्यक्ति को एक हफ्ते में 48 घंटे काम करने का सुझाव दिया गया था। लेकिन अब इस सीमा में संशोधन की जरूरत है क्योंकि ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि एक स्वस्थ जीवन के लिए काम करने की सीमा एक हफ्ते में 39 घंटे निर्धारित होनी चाहिए।

Health warning for people working more than 39 hours a week

जनसंख्या स्वास्थ्य पर एएनयू शोध स्कूल के हुयोंग दिनह ने कहा, ‘लंबे समय तक काम व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि इससे उनके पास अच्छी तरह से खाने और खुद की देखभाल के लिए कम समय रहता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health warning for people working more than 39 hours a week

महिलाओं के लिए दिनह ने कहा कि स्वस्थ काम की सीमा प्रत्येक हफ्ते 34 घंटे होने चाहिए क्योंकि उनके पास काम के अलावा भी अन्य प्रतिबद्धताएं होती हैं। एक पुरुषों के लिए स्वस्थ काम की सीमा आम तौर पर एक हफ्ते में 47 घंटे से ज्यादा तय हैं। 

विज्ञापन
Health warning for people working more than 39 hours a week

लेकिन इस वजह से वे महिलाओं की तुलना में घरेलू कामकाज या अन्य प्रतिबद्धताओं के लिए कम समय देते हैं। नतीजतन उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। लिहाजा पुरुषों के लिए स्वस्थ काम की सीमा 39 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed