बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री तक आपने कई शानदार और जबरदस्त अदाकारी वाले अभिनेता व अभिनेत्री देखी होंगी, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। लेकिन बात जब भी दिल जीतने वाले डांस की होती है, तो इसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम सबसे ऊपर आता है। स्टेज प्रोग्राम में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी सपना अब एक बड़ा और कामयाब नाम बन चुकी हैं। लेकिन इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता कि काफी शोहरत और दौलत कमाने वाली सपना ने यहां पहुंचने तक कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम किया है। सपना अपनी इसी मेहनत के दम पर आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं सपना चौधरी की लाइफस्टाइल के बारे में सबकुछ। आप अगली स्लाइड्स में सपना चौधरी से जुड़ी खास बातों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"615bf1528ebc3e7637774944","slug":"sapna-choudhary-lifestyle-net-worth-car-collection-house-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कभी एक गाने के मिलते थे महज 3100 रुपये, अब सपना चौधरी ऐसे कमाती हैं करोड़ों रुपये","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कभी एक गाने के मिलते थे महज 3100 रुपये, अब सपना चौधरी ऐसे कमाती हैं करोड़ों रुपये
Tue, 05 Oct 2021 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Pixabay
ऐसे होती है दिन की शुरुआत
- दरअसल, सुबह उठते ही सबसे पहले सपना चौधरी नींबू पानी और फिर ग्रीन टी पीती हैं, जिसके बाद वे जिम, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग जैसी चीजें करती हैं। अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए सपना ठंडे पानी की जगह पर सिर्फ गर्म या गुनगुना पानी ही पीती हैं।
सपना चौधरी की लाइफस्टाइल
- फोटो : Pixabay
ऐसी है डाइट
- रोजाना सुबह 9 बजे तक सपना अपना नाश्ता कर लेती हैं, जिसमें वे मल्टी ग्रेन ब्रेड, अंकुरित अनाज, होल ग्रेन, एग व्हाइट और कभी पनीर और टोफ भी लेती हैं। वहीं, लंच में वे हरी सब्जियां, उबले हुए राजमा, ग्रीन सैलेड, नारियल पानी, कीनू और संतरा खाना पसंद करती हैं। जबकि रात के खाने में सपना को ग्रिल्ड या बॉयल्ड चिकन और पनीर जैसी चीजें खाती हैं। उनका रात का खाना शाम 7:30 बजे तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपना चौधरी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
3100 रुपये से लाखों-करोड़ों तक का सफर
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में सपना को एक गाने के सिर्फ 3100 रुपये मिला करते थे। इसके अलावा एक बार उन्हें अपने पिता की दवा लेने के लिए अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन कहते हैं न कि वक्त बदलते देर नहीं लगती और आज सपना जहां एक तरफ करोड़ों की कमाई करती हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है।
विज्ञापन
सपना चौधरी की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/Sapna Chaudhary
ऐसे होती है कमाई
- सपना चौधरी के कमाई के मुख्य जरियों में स्टेज प्रोग्राम, म्यूजिक एल्बम, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट जैसी चीजें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टेज शो के लिए वे लगभग दो-तीन लाख रुपये से ज्यादा चार्ज करती हैं। यहां आपको बताते चलें कि सपना ने बिग बॉस-11 के एक एपिसोड से एक लाख रुपये कमाए थे।