{"_id":"5df1e9198ebc3e87e200ebbf","slug":"yuvraj-singh-birthday-special-hazel-keech-and-yuvraj-singh-romantic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी, तीन महीने बाद हेजल ने एक्सेप्ट की थी फ्रेंड रिक्वेस्ट","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
युवराज सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी, तीन महीने बाद हेजल ने एक्सेप्ट की थी फ्रेंड रिक्वेस्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Yuvraj Singh And his Wife Hezal
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम में विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विरोधियों को मात देने वाले युवराज कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी हरा दे चुके हैं। युवराज एक बेहतर इंसान भी हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी रोमांचक है। उनके 38वें जन्मदिन पर हम उनकी रोमांटिक लव लाइफ के बारे में बात करेंगे।
2 of 6
हेजल कीच के साथ युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह क्रिकेट के फील्ड से, जबकि हेजल कीच एक्ट्रेस, दोनों अलग-अलग क्षेत्र के। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि तीन साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती, लेकिन बिल्कुल सच है।
3 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह तीन साल तक लगातार कोशिश करते रहें कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी। ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
युवराज सिंह और हेजल
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल तक यही चलता रहा, लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज सोशल मीडिया फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच
फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।