कहते हैं दिल्ली दिल वालों की है। यहां आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जो शायद ही बाकी जगहों पर मिले। लोगों को दिल्ली घूमने में, यहा खरीदारी करने में, यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने में काफी मजा आता है। हर साल यहां देश-विदेश से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दोस्त हो, परिवार हो, भाई-बहन हो या फिर कपल हो। हर कोई यहां के मजे ले सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली की नाइट लाइफ का भी मजा ले सकते हैं? अगर आप भी ऐसा कुछ प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली की नाइट लाइफ के मजे ले सकते हैं।
{"_id":"6030b2088ebc3ee90413e12a","slug":"you-can-enjoy-night-life-at-these-special-places-in-delhi-with-your-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर संग दिल्ली की इन खास जगहों पर ले सकते हैं नाइट लाइफ का मजा, एक बार जरूर जाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पार्टनर संग दिल्ली की इन खास जगहों पर ले सकते हैं नाइट लाइफ का मजा, एक बार जरूर जाएं
Sat, 20 Feb 2021 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्लब जा सकते हैं आप
- दरअसल, दिल्ली में कई ऐसे क्लब्स हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ रात में जमकर पार्टी कर सकते हैं। दिल्ली का चाणक्युपरी और हौज खास पार्टी के लिए काफी जाना जाता है। यहां कि रात की लाइफ अलग ही होती है। यहां दूर-दराज से आए लोग पहुंचते हैं, और जमकर पार्टी करते हैं। इसके अलावा कनॉट प्लेस यानी सीपी में भी आप दिल्ली की नाइट लाइफ के मजे ले सकते हैं। यहां आप मेट्रो, ऑटो या फिर अपनी गाड़ी के जरिए पहुंच सकते हैं। यहां कई ऐसे क्लब हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ कम बजट में एक अच्छी नाइट लाइफ का मजा ले सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
यहां खा सकते हैं अच्छा खाना
- आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली की कई अच्छी जगहों पर बेहतरीन खाने का स्वाद ले सकते हैं। दिल्ली के हौज खास से लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस तक आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहां आप ग्रिल्ड फूड के भी मजे ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के पास स्थित हडसन लेन भी आप जा सकते हैं। यहां की मलाई चाप से लेकर तंदूर में बने कई अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद आप अपने पार्टनर के साथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Street Food
- फोटो : Pixa
स्ट्रीट फूड का आनंद लेना न भूलें
- मुंबई हो या फिर हैदराबाद सभी जगह पर आपको स्ट्रीट फूड यानी सड़क किनारे लगी दुकानें मिल जाएंगी। लेकिन दिल्ली का स्ट्रीट फूड काफी ज्यादा मशहूर है। यहां आप, वेज रोल, एग रोल, पनीर रोल, चिकन रोल, मोमोज, टिक्की, चाट, गोलगप्पे आदि कई चीजों का स्वाद ले सकते हैं। इसके लिए आप दिल्ली के चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, जीटीबी नगर, जामा मस्जिद समेत कई अन्य जगहों पर जा सकते हैं। यहां आप रात में स्ट्रीट फूड के खास मजे ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कैफे और लॉग ड्राइव
- अगर आपको व आपके पार्टनर को संगीत से प्यार है, तो आप दिल्ली के साकेत में स्थित कैफे में जा सकते हैं। यहां कई ऐसे कैफे हैं, जहां जाकर आप असल में दिल्ली की नाइट लाइफ को जान सकते हैं। इसके अलावा आप जनपद, कनॉट प्लेस में स्थित कैफे भी जा सकते हैं। यही नहीं, इसके बाद आप अपने पार्टनर के साथ दिल्ली में लॉग ड्राइव का भी मजा ले सकते हैं। आखिर लॉग ड्राइव पर जाना किसे अच्छा नहीं लगता। रात में लॉग ड्राइव के बाद अपनी पार्टनर के साथ आइसक्रीम खाने का भी अलग मजा है, जिसका आनंद आप दिल्ली के इंडिया गेट पर ले सकते हैं।