फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि इन बातों का रखेंगी ख्याल तो जल्द ही ससुराल में बन जाएंगी सबकी दुलारी

Sat, 05 Dec 2020 05:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
with this ways new bride can win in laws heart in sasural
थोड़े ही समय में सब सामान्य हो जाएगा

नई बहू को ससुराल में यही चिंता सताती रहती है कि ससुराल के सदस्य उसे अपना पाएंगे कि नहीं, वो उन्हें समझ पाएगी या नहीं, उनका दिल किस तरह जीतेगी। इन सभी सवालों का एक ही जवाब है कि यदि आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप सबसे पहले तो जैसी हैं, वैसी ही रहें। थोड़े ही समय में आपके लिए यह घर भी अपना घर और यह परिवार भी अपना परिवार हो ही जाएगा। बस कुछ बातों का यदि आपने ख्याल रख लिया तो बहुत ही जल्दी घर के सभी सदस्यों की लाड़ली बन जाएंगी। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए वो जरूरी बातें।







 

 

 

 

 

 

 

 

with this ways new bride can win in laws heart in sasural
बनाएं पसंदीदा खाना

पसंद- नापसंद का रखें ख्याल
जब कोई हमारे बिना बताए हमारे लिए हमारी पसंद के अनुसार कुछ कर देता है तो हमें कितना अच्छा लगता है। ठीक इसी तरह आप भी सभी की पसंद- नापसंद का ध्यान रखें। विशेषकर आपके घर के सदस्यों के पसंद का खाना बनाकर तो उनका दिल हमेशा जीत ही सकती हैं। साथ ही जब खरीदारी करने जाएं तब भी उनकी पसंद की चीजें उनके लिए ले आएं फिर देखिए वे आपको कितना प्यार करने लगेंगे।

with this ways new bride can win in laws heart in sasural
ससुराल में सुनें सभी की बातें - फोटो : file photo

सबकी बातों को सुनें और समझें
ससुराल में यदि कोई अपने मन की बात आपसे करता है, कोई नई चीज आपको सिखाता है, घर के रीति-रिवाजों को आपको बताता है तो उन्हें बहुत ध्यान से सुनें और समझें। घर में बच्चों की बातों को भी सुनें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आप सभी की दोस्त बनने लगेंगी। आपको भी सब इतना स्पेस देंगे कि आप अपनी बात भी कह पाएं। जब आप ससुराल में अपनों की बातों को मन से सुनेंगी तो रिश्ते अपने आप मधुर होंगे और आप सबके दिल में जगह बना लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
with this ways new bride can win in laws heart in sasural
अपनी चीजों को दूसरों से बांटें - फोटो : अमर उजाला

मिलजुलकर रहें
ससुराल में परिवार से खुद को अलग न करें। खुद से भी परिवार में शामिल होने की कोशिश करें। आगे रहकर सब से बात करें। उन्हें अपना समय दें। अपनी चीजों को अपनी ननद और सासू मां से बांटें क्योंकि वे भी आपकी मां और बहन ही हैं। ऐसा करने से उन्हें भी अहसास होगा कि आप उन्हें अपना मानती हैं। वे भी आपको अपना मानेंगे और थोड़े ही दिन में आप घर की बहू से बेटी बन जाएंगी।


 
विज्ञापन
with this ways new bride can win in laws heart in sasural
छोटों को भी सम्मान दें - फोटो : Pixabay

सभी को सम्मान दें
भले ही बड़ा हो चाहे छोटा ससुराल में सभी को सम्मान दें। यदि आप सब को सम्मान देंगी तो सब आपको भी सम्मान देंगे। यदि आप छोटों को भी भैया- दीदी का संबोधन देंगी तो घर के बड़े जब यह देखेंगे तो वे भी आपसे सम्मान से बात करेंगे। इस तरह से आप अपनी एक छवि बना लेंगी। ध्यान रहे शुरुआत में घर के किसी की भी कोई बात को नजरअंदाज न करें। ऐसा करना अपमानजनक प्रतीत हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed