फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीमून पर जाने की कर रहे हैं तैयारी, तो पहले इन बातों को जरूर पढ़ें

Thu, 24 Oct 2019 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Oct 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
when you planning for honeymoon always remember these things
- फोटो : Pixa

शादी के बाद हनीमून पर जाने का ख्वाब तो हर लड़के और लड़कियों का होता है। लेकिन कई बार ये खूबसूरत यादें 'परेशानियों की यादें' बनकर रह जाती हैं। तो अगर आप ऐसी किसी भी बुरी यादों से बचना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। तो चलिए जानते हैं कि हनीमून पर जाने से पहले नये शादीशुदा जोड़ों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


 
when you planning for honeymoon always remember these things
साथ मिलकर करें प्लान

ज्यादातर लड़कों को देखा जाता है कि वो अकेले ही हनीमून पर जाने का प्लान बना लेते हैं। जिसकी वजह से लड़कियों को कुछ परेशानियों का सामना पड़ता है। इसलिए जब भी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाएं तो उनको इस प्लान में जरूर शामिल करें। वैसे भी हनीमून पर जाने का प्लान पहला ऐसा फैसला होगा जो आप साथ में मिलकर लेंगे। इससे आप दोनों के बीच बॉंडिंग भी अच्छी रहेगी। 


 
when you planning for honeymoon always remember these things
- फोटो : pixa
मशहूर जगहों की बजाय किसी शांत जगह की तलाश करें

कभी भी हनीमून पर जाने के लिए भीड़भाड़ और मशहूर जगहों की प्लानिंग न करें। क्योंकि पहला तो यहां जाना आपको महंगा पड़ सकता है और दूसरा आप दोनों को एक साथ वक्त बिताने का मौका कम ही मिलेगा। क्योंकि हनीमून पर जाने का मतलब ही है कि ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ में बिताने का मौका मिलें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
when you planning for honeymoon always remember these things
- फोटो : pixa
कुछ नया करें

कहीं घूमने जाएं तो कोई ऐसा एडवेंचर करें जिसे साथ में करने का मौका मिले। जैसे स्कूबा डाइविंग, पॉटरी या फिर कुछ और। इससे आप दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग का मौका मिलेगा।



 
विज्ञापन
when you planning for honeymoon always remember these things
- फोटो : pixa
अनचाहे खर्चों के लिए रहें तैयार

हनीमून का मतलब ही होता है यादगार लम्हें संजोना। इसके लिए कभी-कभार खर्चों का बढ़ जाना भी एक आम समस्या हो जाती है। इस तरह की किसी भी समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि कुछ अतिरिक्त पैसों को साथ में रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed