फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बेटा या बेटी शादी करने से करे मना, तो इस तरह मनाएं माता-पिता

Tue, 14 Jun 2022 12:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
What To Do When Child Refuses To Get Married Know These Things Must to Do
शादी के लिए बेटे या बेटी को मनाने के तरीके - फोटो : Istock

Parenting Tips: हर माता पिता अपने बच्चों की शादी के सपने देखते हैं। बच्चे जब बड़े होने लगते हैं तो माता पिता को उनकी शादी की फिक्र सताने लगती है। वह अपने बेटे या बेटी की शादी के लिए काफी तैयारियां करते हैं। एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश करना चाहते हैं जो उनके बच्चे के परिवार को पूरा कर सकें और जिसके साथ उनका बेटा या बेटी अपने जीवन खुशहाल तरीके से बिता सकें। लेकिन आज के दौर में अधिकतर युवा शादी को प्राथमिकता नहीं देते। कई घरों में बच्चे अपने शादी के लिए आनाकानी करते रहते हैं। शादी की उम्र होने के बाद भी वह शादी के लिए खुद को तैयार नहीं मानते। इस कारण जब माता पिता उनके सामने शादी की इच्छा रखते हैं तो शादी के लिए मना कर देते हैं। ऐसे में अक्सर अभिभावक बच्चों पर शादी का दबाव बनाते हैं या उनके इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा या बेटी खुशी से शादी करें, तो शादी के लिए मनाने के लिए अभिभावक अपनाएं ये उपाय।

What To Do When Child Refuses To Get Married Know These Things Must to Do
शादी के लिए बेटे या बेटी को मनाने के तरीके - फोटो : Istock

शादी से मना करने की जानें वजह

अगर आपका बेटा या बेटी शादी करने से मना कर रहे हैं तो उन पर दबाव डालने की बजाए वजह जानें। आपका बेटा या बेटी शादी क्यों नहीं करना चाहते, इस बात जो जानकर आप उनकी परेशानी हो हल कर सकते हैं। हो सकता है कि वह शादी तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें वक्त चाहिए। वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हों। या फिर वह शादी के लिए खुद को तैयार नहीं समझ रहें।

What To Do When Child Refuses To Get Married Know These Things Must to Do
शादी के लिए बेटे या बेटी को मनाने के तरीके - फोटो : instagram/weddingwireindia

सही जीवनसाथी का इंतजार

शादी को लेकर हर लड़के या लड़की के अपने विचार और पसंद होती है। अगर आपका बेटा या बेटी शादी के लिए मना कर रहा है तो हो सकता है कि उसे आपके बताए रिश्ते पसंद न आ रहे हों या वह अरेंज मैरिज को लेकर तैयार न हों। उन्होंने अपने जीवनसाथी के लिए कुछ सपने देख रहे हों। वह एक सही पार्टनर की तलाश में हों। इसलिए शादी को लेकर बेटे या बेटी की पसंद को समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन
What To Do When Child Refuses To Get Married Know These Things Must to Do
शादी के लिए बेटे या बेटी को मनाने के तरीके - फोटो : istock

बच्चे की पसंद

अक्सर युवा किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, लेकिन इस बात को अपने माता पिता या परिवार से छुपाकर रखते हैं। हो सकता है कि आपका बेटा या बेटी शादी इसलिए नहीं करना चाहते क्योंकि वह पहले से ही किसी से प्यार करते हों, लेकिन इस बारे में आपको बता नहीं पा रहें। आपको उन्हें महसूस कराने की जरूरत है कि आप उनकी पसंद या भावना को समझेंगे ताकि वह खुलकर अपनी पसंद के बारे में आपको बता सकें।

विज्ञापन
What To Do When Child Refuses To Get Married Know These Things Must to Do
शादी के लिए बेटे या बेटी को मनाने के तरीके - फोटो : iStock

बच्चे को दें समय

कई बार माता पिता बच्चे की मर्जी न होने पर भी उनपर दबाव बनाकर शादी करा देते हैं। बाद में जब उनके शादीशुदा जीवन में कोई परेशानी आती है तो बच्चे माता पिता पर आरोप लगाते हैं। इसलिए बेटे या बेटी से शादी के लिए जबर्दस्ती करने के बजाए उन्हें समय दें। उनकी परेशानी या वजह जान कर उसे सुलझाएं। वरना उन्हें कुछ दिनों का समय दें ताकि वह शादी के बारे में गंभीरता से विचार कर सकें। जिस लाइफ पार्टनर को आपके उनके लिए पसंद किया है, उनके साथ बेटे या बेटी को मिलवाएं ताकि वह एक दूसरे को समझ सकें। आपके बेटे या बेटी को भी लगे कि आपने उनके लिए एक अच्छा पार्टनर ढूंढा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed