What is Pineapple Dating: आंखों ही आंखों में इशारा हो गया......ये उस समय का गाना है, जब आंखों ही आंखों में इशारे होने के बाद प्यार हो जाता था। समय बदला और फिर ट्रेंड आया लाइक्स और कमेंट्स का। उसमें लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे, एक-दूसरे की तस्वीरों पर लाइक और कमेंट करके इंप्रेस करते थे। फिर समय में बदलाव आया और लोग एप्स के माध्यम से एक-दूसरे को डेट करने लगे। पर, अब 2025 में डेटिंग ट्रेंड पूरी तरह से बदल गया है।
{"_id":"683bd2cb1a2f8c2fb10cad55","slug":"what-is-pineapple-dating-trend-explained-offline-ways-for-finding-real-partners-2025-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"What is Pineapple Dating: क्या है पाइनएप्पल डेटिंग ? युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा ये नया ट्रेंड","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
What is Pineapple Dating: क्या है पाइनएप्पल डेटिंग ? युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा ये नया ट्रेंड
Tue, 10 Jun 2025 05:36 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:36 PM IST
सार
What is Pineapple Dating: आजकल युवाओं के बीच पाइनएप्पल डेटिंग का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
पाइनएप्पल डेटिंग
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनएप्पल डेटिंग क्या है?
- फोटो : Adobe stock
पाइनएप्पल डेटिंग क्या है?
सबसे पहले ये जान लें कि इस डेटिंग की शुरुआत स्पेन से हुई थी। इसमें लोग जब शॉपिंग करने जाते हैं तो अपने शॉपिंग कार्ट में एक पाइनएप्पल रख लेते हैं। ये पाइनएप्पल उल्टा रखा जाता है। इससे वहां मौजूद लोगों को ये संदेश जाता है कि शॉपिंग कार्ट में पाइनएप्पल रखने वाला व्यक्ति सिंगल है। यानि कि वो नए पार्टनर की तलाश में है।

- फोटो : Adobe
इस दौरान यदि सुपरमार्केट कोई दो लोग उल्टे पाइनएप्पल के साथ पाए जाते हैं, तो इसका मतलब है कि मैच मिल गया। इसके बाद वो दोनों एक-दूसरे से बातचीत करके अपनी बात आगे बढ़ा सकते हैं। ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हैं इसके फायदे
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे
अब ये जानना आपके लिए काफी जरूरी है कि आखिर इस पाइनएप्पल डेटिंग का फायदा क्या है। दरअसल, ये डेटिंग ऐप्स के बजाय वास्तविक और स्वाभाविक मुलाकातों को बढ़ावा देता है। इसमें लोग सुपरमार्केट जैसी सार्वजनिक जगहों पर मिलते हैं, जिस वजह से किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना थोड़ी कम हो जाती है।

नुकसान भी जान लें
- फोटो : Adobe
नुकसान भी जान लें
फायदे के बाद पाइनएप्पल डेटिंग के नुकसान भी आपके लिए जरूरी है। दरअसल, अनजान लोगों से मिलना कभी-कभी जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए यदि आप पाइनएप्पल डेटिंग के जरिए किसी से मिल भी रहे हैं, तो एकदम से उससे अपनी सारी जानकारी साझा न करें। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।