फरवरी का महीना हर युवा के लिए बेहद खास होता है।इस महीने के पहले हफ्ते से ही हर आशिक को एक इम्तिहान से गुजरना पड़ता है।जिसकी तैयारी करते समय वो थोड़ा उत्साहित तो थोड़ा नर्वस दिखाई देता है।सात दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के हर पेपर में आपका पास होना जरूरी है।याद रहे इस परीक्षा में चीटिंग करने की भूल मत करिएगा।वरना पकड़े जाने पर जिंदगीभर के लिए ब्लैकलिस्ट किए जा सकते हैं आप...ऐसे में आपको पहले ही इस परीक्षा की पूरी डेटशीट बता देते हैं, ताकि आप अच्छे से अपनी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कन्फ्यूजन के साथ कर सकें।आइए आपको बताते हैं आखिर कौन सा डे किस दिन पड़ेगा।
{"_id":"5c5001e7bdec223c46438328","slug":"valentines-day-2019-valentine-week-list-valentines-day-dates-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentines Day 2019:प्यार के इम्तिहान की आ गई है 'Date Sheet', जान लो किस दिन है कौन सा पेपर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Valentines Day 2019:प्यार के इम्तिहान की आ गई है 'Date Sheet', जान लो किस दिन है कौन सा पेपर
Tue, 29 Jan 2019 03:18 PM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 29 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
valentine day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rose day
वैलेंटाइन डे 2019 लिस्ट
रोज डे (Rose Day)-
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है। वैसे तो प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात का इजहार करता है। लेकिन इस दिन की खासियत यह है कि आप अपने दोस्त, क्रश यहां तक कि दुश्मन के साथ भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। ऐसा मुमकिन इसलिए है क्योंकि सफेद से लेकर पीला तक और लाल से लेकर काला तक, हर गुलाब के अलग अलग मायने होते हैं।

Propose Day
प्रपोज डे (Propose Day)
वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। अगर आप किसी को दिल-ओ-जान से मोहब्बत करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो मौके पे चौका मारते हुए उन्हें प्रपोज कर ही डालिए। अगर आप पहले ही किसी को प्रपोज कर चुके हैं और रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें एक बढ़िया से डेट पर ले जाएं।

chocolate day
चॉकलेट डे (Chocolate Day)
स्ट्रेस दूर करना हो या फिर किसी से प्यार का इजहार करना हो, अलग-अलग बहानों से चॉकलेट पिछले 200 सालों से लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना रहा है।अपने रिश्ते में चॉकलेट जैसी मिठास घोलने के लिए ये दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है।इस दिन युवा अपने प्रेमी को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

टेडी डे (Teddy Day)
दिल और टेडी दोनों नाजुक होते हैं। इसी कोमल एहसास को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए लव कपल्स एक दूसरे को टेडी बियर देते हैं। हालांकि, लड़कियों को यह स्टफ्ड खिलौना ज्यादा पसंद होता है। टेडी को गले से लगाकर सोना, उससे बातें करना लड़कियों को खूब भाता है। इसलिए टेडी बियर डे पर ज्यादातर लड़के ही लड़कियों को यह गिफ्ट में देते हैं।फरवरी महीने की 10 तारीख को टेडी डे मनाया जाता है।