Valentine Day 2019: इस वैलेंटाइन पाना चाहते हैं अपना खोया प्यार, काम आएंगे ये 5 टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पर्श से जगाएं खोया प्यार
कई बार ऑफिस और घर के बिजी शेड्यूल के चलते लोग अपने पार्टनर के साथक्वॉ लिटी टाइम नहीं बिता पाते। जिसकी वजह से एक समय के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और जीवन नीरस बन जाता है।अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो इस वैलेंटाइन अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव करके साथी के साथ थोड़ा क्वॉलिटी टाइम बिताएं।अपने स्पर्श के जादू से उन्हें अपने प्यार का एहसास करवाएं।
सरप्राइज देकर जताएं प्यार
यूं तो प्यार में पैसा या उपहार कोई मायने नहीं रखते लेकिन ये बात भी सच है खोए हुए प्यार को वापस पाने में उपहारों का बहुत बड़ा हाथ होता है।जिस तरह पार्टनर का 'स्पर्श' आपके प्यार को साइलेंट लैंग्वेज में बयां करता है, उसी तरह सरप्राइज गिफ्ट्स भी जाने-अनजाने पार्टनर के सामने आपके प्यार का इजहार करने में आपकी मदद करते हैं।इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीदकर उन्हें प्यारा सा सरप्राइज दें।
फोन और सोशल मीडिया से रहें दूर
अगर आप भी घर और ऑफिस हर समय सोशल मीडिया पर बिजी रहते हैं, तो आपके रिश्ते में दूरियां आना तय है। ऐसे लोगों के पार्टनर कुछ समय बाद खुद को अकेला और नेगलेक्टेड फील करने लगते हैं।अगर आप भी अपने वैलेंटाइन के साथ ऐसा ही कुछ कर रहे हैं तो इस साल फोन से दूर हटकर थोड़ा समय अपने साथी के लिए भी निकालें।ऐसा करने से आसानी से एक बार फिर आप अपना खोया प्यार वापस पाकर अपने रिश्ते को मधुर बना सकते हैं।
रोजाना की आदतों में बदलाव
अक्सर लड़कियों को लड़कों की रोजमर्रा की कुछ आदतें पसंद नहीं आती। जिसकी वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता रहता है।जैसे पार्टनर की केयर न करना,अपनी सेहत का ख्याल न रखना, रोजाना के कामों में हाथ न बंटाना, फोन या मैसेज के जरिए कभी भी हालचाल न पूछना या स्पेशल दिनों को अक्सर भूल जाना।ऐसी बातें आपके रिश्ते में एक समय बाद कड़वाहट भर देती है।जिसकी वजह से आप दोनों के बीच प्यार कम हो जाता है।