फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़के जब प्रेम में होते हैं तो करते हैं ये छोटी-मोटी चीजें, लड़कियों को आती हैं बेहद पसंद

Thu, 07 Jan 2021 04:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 07 Jan 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
things boys do for girls when they fall in love
वे बहुत छोटी- छोटी चीजें करके अपने प्रेम की अभिव्यक्ति करते हैं - फोटो : social media

कई बार लड़के आसानी से अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं लेकिन अक्सर वे अपनी हरकतों से यह जाहिर करते हैं कि उन्हें सामने वाली लड़की से कितना प्रेम है। लड़कों को जब सच्चा प्रेम होता है, तो वे वो सब करने लगते हैं, जो उन्होंने कभी नहीं किया होता है लेकिन प्रेम उनसे सब करवा देता है। वे हर चीज करने लगते हैं जिससे सामने वाली लड़की को खुशी मिले। ऐसे में वे बहुत छोटी- छोटी चीजें करके अपने प्रेम की अभिव्यक्ति करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए प्रेम में लड़के लड़कियों के लिए कौनसी छोटी -मोटी चीजें करते हैं।  

 

 

 

 

things boys do for girls when they fall in love
भीड़ वाली साइड वे स्वयं चलते हैं - फोटो : अमर उजाला

रोड पर ट्रेफिक वाली बाजू चलना
जब लड़के प्रेम में होते हैं तो जिस लड़की से वे प्रेम करते हैं, उसे वे कभी भी भीड़ वाली साइड नहीं चलने देते हैं। भीड़ वाली साइड वे स्वयं चलते हैं और सेफ साइड पर लड़की को चलने देते हैं। ये हरकत लड़के बातों ही बातों में अक्सर कर देते हैं और लड़कियों को पता नहीं चलता है। इसके पीछे की बात यह है कि जब वह किसी से प्रेम करते हैं तो उसके प्रति जिम्मेदारी रखना पसंद करते हैं इसलिए वे ऐसा करते हैं। 

things boys do for girls when they fall in love
आपके कपड़ों को फोल्ड करने लगते हैं - फोटो : डेमो पिक

कपड़ों को फोल्ड करना
जब आप जल्दबाजी में होते हो तो वे आपके बिखरे हुए कमरे में आपके कपड़ों को फोल्ड करने लगते हैं। ताकि आपकी थोड़ी बहुत सहायता हो जाए। आप जब कमरे से निकलो तो आपको अपना रूम देखकर अच्छा लगे। लड़कों की प्रवृत्ति नहीं होती है कि वे इस तरह की चीजें करें क्योंकि उनका खुद का रूम बिखरा हुआ रहता है। लेकिन जब वे ऐसा कुछ करते हैं तो लड़कियों को वाकई यह बहुत पसंद आता है। लड़कियां उनसे खूब प्रेम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
things boys do for girls when they fall in love
सहायता करने की कोशिश करते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

खाना बनाने में सहायता
कई सारे लड़कों को खाना बनाना न तो आता है और न ही खाना बनाने में रूचि लेते हैं लेकिन जब उन्हें किसी लड़की से सच्चा प्रेम हो जाता है तब वे खाना बनाने में उसकी सहायता करने की कोशिश करते हैं। भले ही वे ऐसे में कई बार काम बढ़ा देते हैं लेकिन वे हार नहीं मानते हैं। ऐसे में लड़कियों को उनकी यह बात बहुत पसंद आती है कि किस तरह वे लड़की के लिए हर चीज करने को तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन
things boys do for girls when they fall in love
उनकी चीजों को अपने पास रख लेते हैं - फोटो : instagram

उनकी चीजों को संभालकर रखना
कई बार लड़कियों के ईयररिंग कहीं गिर जाते हैं या वे क्लिप कहीं खोलकर रख देती हैं और फिर भूल जाती हैं। ऐसे में जो लड़के उनसे प्रेम करते हैं वे उनकी चीजों को अपने पास रख लेते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि बाद में यदि ये चीज लड़की को नहीं मिली तो वो बहुत परेशान हो सकती है क्योंकि लड़कियों को अपने ईयररिंग्स बहुत प्रिय होते हैं इसलिए लड़के उन्हें बड़े प्यार से खुद के पास रख लेते हैं और बाद में फिर उन्हें लौटाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed