अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी घूमने कई बार जाता है। बस अंतर ये होता है कि कोई ज्यादा बार तो कोई कम बार घूमने जाता है। लेकिन जब हम घूमने जाते हैं तो हम कई चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं। ना चाहते हुए भी हमसे कई ऐसी लापरवाही हो जाती हैं, जो हम पर बाद में भारी पड़ती है। वैसे ही पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस महामारी ने अटैक कर रखा है, जिसके कारण हमें वैसे भी अब सतर्क रहने की जरूरत है। तो चलिए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसका आपको ट्रैवलिंग करते समय ध्यान देना चाहिए।
{"_id":"6051a3a88ebc3ed3a340922d","slug":"these-tips-help-for-during-of-traveling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर रहे हैं ट्रैवलिंग तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है असर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कर रहे हैं ट्रैवलिंग तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है असर
Wed, 17 Mar 2021 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
व्यायाम जरूर करें
- हम जब कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां जाकर सबकुछ भूल जाते हैं और वहीं में खोकर रह जाते हैं। ठीक है आप वहां घूमने गए हैं, लेकिन अपने डेली रूटीन को फॉलो जरूर करें। आपको वहां जाकर समय निकालना चाहिए और अपने होटल में ही व्यायाम करना चाहिए। इससे आप फिट रहते हैं, और आपको घूमने के दौरान चलने में आलस नहीं आता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
समय पर सोएं, समय पर उठे
- हम जब कहीं टूर पर जाते हैं, तो दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग पार्टी करते हैं, नई-नई जगहों पर घूमते हैं। लेकिन इस दौरान हम कई बार ये गलती करते हैं कि ना तो समय पर सोते हैं और ना ही समय पर उठते हैं। लेकिन अगर आप समय पर सोते हैं और समय पर उठते हैं, तो इससे आपको ज्यादा जगह पर घूमने के लिए समय मिल सकता है और आप अच्छा महसूस कर सकते हैं, जिससे आपको थकावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खाना अच्छे से खाएं
- जब भी आप कहीं घूमने जाते हैं, तो वहां खाना हमें अपनी डाइट के अनुसार ही खाना चाहिए। लेकिन कई लोग ये गलती करते हैं कि वो काफी कम खाना खाते हैं। जबकि ट्रैवलिंग के दौरान खाना अच्छे से खाना चाहिए, ताकि आप अच्छा महसूस कर सकें। ज्यादा ऐसी चीजें भी नहीं खानी चाहिए, जो हमारे शरीर को नुकसान दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेपर सोप/हैंड वॉश साथ रखें
- जिस तरह से देश में कोरोना काल चल रहा है, और वैसे भी हमें अपने पास हमेशा पेपर सोप और हैंडवॉश रखना चाहिए। कई जगहों पर होता है कि आपको साबुन या हैंड वॉश ना मिल पाए। ऐसे में अगर आप अपने पास पेपर सोप या हैंड वॉश रखते हैं तो आप खुद के हाथों और मुंह को साफ रख पाएंगे। इसलिए हमेशा ट्रैवलिंग करते समय अपने पास ये चीजें रखनी चाहिए।