फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 देशों में बच्चे का नामकरण करने पर मां-बाप को हो सकती है जेल, सरकार ने बनाए हैं ये सख्त नियम

Tue, 15 Jan 2019 07:36 AM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
these names are banned in all over world
name banned in other countries

जब भी हमारे और आपके घर बच्चे का आगमन होता है तो पूरा परिवार उसके नाम को लेकर काफी उत्सुक रहता है। बच्चे के माता-पिता से लेकर पूरा परिवार उसके लिए नाम ढूंढने लगता है। सारे रिश्तेदार तरह-तरह के नाम सुझाते हैं। परिवार के लोगों से लेकर रिश्तेदारों तक सभी के मन में बच्चे के नाम को लेकर एक असमंजस बना रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई देश ऐसे भी हैं जहां बच्चे के नाम रखने को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होता है। यहां तक कि कई जगह सरकार ने कुछ नामों पर पांबदी लगा रखी है। अगर परिजन उस लिस्ट में से कोई नाम रखते हैं तो उन्हें उसके लिए जेल तक जाना पड़ सकता है।

these names are banned in all over world
taimur ali khan - फोटो : instagram
जापान में अकुमा पर बैन
पिछले साल अभिनेता सैफ अली खान ने जब अपने बेटे का नाम तैमूर अली रखा तो पूरे देश में जमकर विरोध हुआ। लोगों का कहना था कि एक आक्रमणकारी का नाम अपने बच्चे को कोई कैसे दे सकता है। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन क्या आपको पता है कि जापान में अकुमा नाम पर बैन है क्योंकि जापान में अकुमा का मतलब राक्षस होता है। न्यूजीलैंड में भी नाम को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी की हुई हैं। यहां कोई अपने बच्चे का नाम प्रिंस, प्रिंसेस, किंग, मेजर, सार्जेंट और नाइट नहीं रख सकता है।
 
these names are banned in all over world
1
सऊदी अरब में बैन हैं 50 नाम
वैसे तो माता-पिता को अपने बच्चे के नामकरण की आजादी होती है, लेकिन सऊदी अरब जैसे देश में कई नामों पर सरकार ने बैन लगा रखा है। नाम पर पाबंदी लगाने के पीछे सरकार का मानना है कि कुछ नाम बहुत विदेशी, अधर्मी और देश विरोधी होते हैं। इसलिए बिंयामीन, मल्लिका, मलक, लिंडा और माया आदि जैसे नाम नहीं रखे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these names are banned in all over world
marsille france

बच्चों के उन नामों पर बैन जिससे बन सकता है मजाक
फ्रांस की अदालत बच्चों के स्वाभिमान का काफी ख्याल रखता है। कोर्ट ने उन नामों पर बैन लगाया है, जिससे बच्चों का मजाक उड़ाया जा सकता है। इसके लिए स्थानीय जन्म प्रमाण-पत्र रजिस्ट्रार को अपने स्थानीय कोर्ट को बताना पड़ता है कि कहीं बच्चे का नाम उसके अहित में न हो। अगर बच्चे का नाम ऐसा हो जिसके चलते बच्चे का जीवनभर मजाक उड़ सकता है, तब कोर्ट उस नाम को बैन करने का फैसला ले सकती है। फ्रांस में न्यूटिला, स्ट्राबेरी, डेमन, प्रिंस विल्यिम और मिनी कपूर जैसे नामों पर बैन है।

विज्ञापन
these names are banned in all over world
denmark

डेनमार्क में सरकार ने पहले से ही रखा है नाम
डेनमार्क सरकार ने बच्चों के नाम की लिस्ट पहले से ही तैयार कर रखी है। सरकार ने करीब 7 हजार नाम तय किए हुए हैं। अगर किसी बच्चे के मां बाप को तय किए गए नाम की लिस्ट से बाहर वाले नाम रखने हैं तो उसके लिए अनुमति लेनी पड़ती है। हर साल एक हजार नाम रिन्यू किए जाते हैं। डेनमार्क में जेकब, ऐशली, एनस, मंकी, प्लूटो ये सारे नाम बैन किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed