फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न होगी लड़ाई और न ही होगा रिश्ता टूटने का डर, बस रिलेशनशिप में अपनाएं ये चार बातें

Mon, 11 Oct 2021 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Oct 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
These four tips make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

आजकल समय बदल चुका है और लोग अपनी पसंद के पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं। शादी से पहले आजकल ये सब आम है। इस रिश्ते के कई फायदे, तो कई नुकसान भी हैं। वहीं, जब दो लोग इस प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उनका ये रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होता है और जरा सा भी इस डोर को तेजी से खींचा गया तो फिर इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर नजर आ सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप अपने पार्टनर पर भरोसा करके अपने इस रिश्ते को लंबा चला सकते हैं। प्यार के रिश्ते में खुशियां होती हैं, अपनापन होता है, भरोसा होता है, अच्छाईयां होती हैं आदि। ये सभी मिलकर इस प्यार के रिश्ते को लंबा चलाने में मदद करती हैं। लेकिन अगर आपकी अपने पार्टनर से बार-बार बिगड़ रही है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आपका रिश्ता बेहतर ढंग से चल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

These four tips make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

वीकेंड में साथ समय बिताएं

  • अमूमन देखा जाता है कि रिश्ते की शुरुआत में तो लोग एक साथ समय बिताते हैं, लेकिन बाद-बाद में वो साथ में टाइम स्पेंड नहीं करते हैं। ऐसा करने की वजह से कई बार रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं। इसलिए आपको अपने पार्टनर के साथ कम से कम वीकेंड पर तो समय बिताना ही चाहिए। ऐसा करने से भी रिश्ता मजबूत होने में मदद मिलती है।
These four tips make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रिश्ते में सरप्राइज जरूरी

  • प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम सरप्राइज भी करते हैं। कई लोग बहुत बोरिंग टाइप के होते हैं, और वो अपने पार्टनर के लिए कुछ भी सरप्राइज प्लान नहीं करते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि कभी कैंडल लाइट डिनर, कभी कोई गिफ्ट या कभी कोई ट्रिप सरप्राइज के रूप में प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These four tips make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पसंद जानना जरूरी

  • जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे की पसंद को जानें। चाहे कितना भी समय साथ में बीत जाए, लेकिन आपको अपने पार्टनर की पसंद को नहीं भूलना चाहिए। अगर आपके पार्टनर गुस्से में अपनी पसंद का काम नहीं कर रहे हैं, तो आप उन्हें ये याद दिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते की दूरियां कम होगी और दोनों के बीच प्यार बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
These four tips make the relationship strong
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कामों में मदद करना

  • कई लोग अपने पार्टनर की घर के कामों में मदद नहीं करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रह रहे हैं, तो आपको घर के कामों में जैसे- घर की सफाई, खाना बनाने में आदि चीजों में उनकी मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और आप दोनों के बीच प्यार का रिश्ता और मजबूत होने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed